फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kashmiri Pandits held demonstration at Jantar Mantar against recent terror attacks in valley

दिल्ली: घाटी में आतंकी हमलों से गुस्साए कश्मीरी पंडित, राजधानी में जगह-जगह किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 09 Oct 2021 07:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Oct 2021 07:37 PM IST
सार

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि कश्मीर में 1990 से कश्मीरी पंडितों का नरसंहार बंद नहीं हुआ है। पंडितों के लिए अलग से एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Kashmiri Pandits held demonstration at Jantar Mantar against recent terror attacks in valley
प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के निर्दोष लोगों की हत्या करने के खिलाफ कई संगठनों ने दिल्ली के कई क्षेत्रों में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंककर तीखा विरोध दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 से प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान विहिप के दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पांच दिन में सात लोगों की नृशंस हत्याओं पर केंद्र सरकार जिहादियों पर नकेल कसने के लिए उनके आका पाकिस्तान को करारा सबक सिखाए। 
विज्ञापन


कश्मीर में एक बार फिर 1990 के दशक की तरह चुन-चुन कर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। यह सब सीमा पार से आए पाकिस्तानी आतंकी कर रहे हैं। अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण कश्मीर में आतंकी वारदात में एकाएक वृद्धि हुई है। प्रांत उपाध्यक्ष व बजरंग दल पालक अधिकारी वैभव शर्मा ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि कश्मीर में 1990 से कश्मीरी पंडितों का नरसंहार बंद नहीं हुआ है। पंडितों के लिए अलग से एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांत बजरंग दल संयोजक भारत बत्रा ने कहा कि हम आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना अच्छी तरह जानते हैं। हिंदुओं-सिखों को चुन-चुनकर मारा जाता है तो सभी राजनीतिक पार्टियों के मुंह सिल जाते हैं। आतंकवादी जहरीले सांप की तरह हैं। आतंक का राजनैतिक हथियार के रूप में प्रयोग करने वाले जिहादी पाकिस्तान पर नकेल कसने के लिए वैश्विक समुदाय को भी आगे आना होगा।


राजधानी के कई इलाकों में हुए प्रदर्शन
राजधानी के नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, हरी नगर, पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन, नांगलोई मेट्रो स्टेशन, विकासपुरी, दिल्ली गेट, नाहरगढ़ (नजफगढ़), द्वारका, जलेबी चौक, बुध विहार, दुर्गा चौक मंगोलपुरी, रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन, डीसी चौक, मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया, अवंतिका चौक, तिलक नगर, राजौरी गार्डन सहित, त्रिलोकपुरी, भजनपुरा, मयूर विहार, गांधी नगर, कल्याणपुरी, मोती नगर, पश्चिमी दिल्ली के रानी बाग, छत्तरपुर सहित कई जगह प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंककर कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के साथ पूरा देश खड़ा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed