फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kanjhawala case: Two more people were involved

कंझावला केस : दो और शख्स थे शामिल, सबूतों से भी की गई छेड़छाड़, कार मालिक गिरफ्तार

Fri, 06 Jan 2023 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 04:13 AM IST
विज्ञापन
Kanjhawala case: Two more people were involved
कंझावला कांड - फोटो : अमर उजाला

कंझावला हादसे में अंजलि की मौत के मामले में दो और लोगों के शामिल होने का खुलासा हुआ है। इनमें से एक कार मालिक आशुतोष है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी अंकुश खन्ना फरार है। 

विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि पांचों आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके बयान अलग-अलग पाए गए। यह पता चला है कि आशुतोष व अंकुश ने सबूतों से छेड़छाड़ भी की। इस मामले में 18 टीमें जांच कर रही हैं। हुड्डा ने कहा, आरोपियों और पीड़िता के बीच कोई संबंध नहीं मिला है। रविवार रात हुए हादसे में अंजलि की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद आरोपी शव को नृशंसता के साथ 13 किमी तक घसीटते रहे थे।  
विज्ञापन


भाई को बचाने के लिए अंकुश ने बोलवाया झूठ
पांच आरोपियों में से दो दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने 31 दिसंबर को शाम करीब सात बजे आशुतोष से कार ली थी। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि अंकुश खन्ना अमित का भाई है और हादसे के समय अमित कार चला रहा था। अंकुश और आशुतोष दोनों ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है। अंकुश ने अपने भाई को बचाने के लिए दीपक से कहा कि वह पुलिस को बताए कि वह कार चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed