फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jeweler strangled to death in delhi

घर में घुसकर ज्वेलर की गला रेतकर हत्या, करीबी पर संदेह

Thu, 05 Sep 2019 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jeweler strangled to death in delhi
मृतक ललित - फोटो : Ashram

द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके में मंगलवार रात घर में घुसकर एक ज्वेलर की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय ज्वेलर का 14 साल का बेटा पास में सो रहा था, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


पिता ने छटपटाहट के दौरान किसी तरह बेटे का पैर पकड़कर उसे जगाया, तो घर में शोर मचा। पड़ोसियों व पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


सराफ ललित अग्रवाल (37) परिवार के साथ सी-1/178, साईं बाबा मंदिर के पास, मधु विहार में रहते थे। परिवार में पत्नी नेहा, बड़ा बेटा देवांश (14) और छोटा बेटा कृष्णा (10) है। ग्राउंड फ्लोर पर ललित का सत्यम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। पहली मंजिल पर वह परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से ललित की सास की तबीयत खराब थी। वह अस्पताल में भर्ती थी, मंगलवार शाम को उनकी अस्पताल से छुट्टी हुई थी। ललित की सास मधु और साली चारू रात को उसके ही घर पर रुके हुए थे। देर रात खाना खाकर ललित व उसका बेटा एक कमरे में सो गए। दूसरे कमरे में नेहा, कृष्णा, चारू और सास मधु सो गए।

देर रात करीब 2 बजे बेटे देवांश की आंख खुली तो उसने देखा कि पिता उसे जगा रहे थे, उसने लाइट जलाई तो देखा कि पिता की गर्दन से खून बह रहा था। फौरन उसने मां को बुलाया। बाद में पड़ोसी राजू और सुशील की मदद से ललित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, छानबीन के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर में रखा सारा सामान कैश, ललित के गले की चेन और अन्य सामान ज्यों का त्यों मिला है। घर का मेन गेट भी बंद था। मेन गेट का बाहर वाला दरवाजा खुला था।


पुलिस आशंका जता रही है कि हत्यारोपी की घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। हत्या में किसी करीबी के शामिल होने की बात से पुलिस इंकार नहीं कर रही है। पुलिस ने बुधवार को डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया।

घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है, हत्या किसने की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की छानबीन जारी है।
-आरपी मीणा, द्वारका जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed