{"_id":"5f8211808ebc3ec5f0430b58","slug":"jeweler-kidnapped-from-delhi-for-10-lakh-ransom-freed-ashram-news-noi541698978","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख फिरौती के लिए दिल्ली से अगवा ज्वेलर मेरठ में मुक्त, दो धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख फिरौती के लिए दिल्ली से अगवा ज्वेलर मेरठ में मुक्त, दो धरे
Sun, 11 Oct 2020 04:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके से 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा ज्वेलर को पुलिस ने मेरठ के नंदन नगर से सकुशल मुक्त कराया है। पुलिस ने इस संबंध में मेरठ के एक ज्वेलर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नंदन नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, मेरठ निवासी नितिन कंसल (40) और इसके साथी शाहदरा, दिल्ली निवासी पंकज कुमार गोयल (49) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फिरौती के रूप में लिए गए तीन लाख के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। प्रसाद नगर, करोल बाग थाने के अलावा स्पेशल स्टाफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर पूरा ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बापा नगर, करोल बाग निवासी मुकेश कुमार (50) की पत्नी लक्ष्मी ने अपने पति के अगवा होने की शिकायत सात अक्तूबर को दी थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ज्वेलर हैं। वह सुबह के समय घर से दफ्तर के लिए निकल रहे थे तो किसी ने कॉल कर उन्हें आईएनए पहुंचने के लिए कहा। इस बीच करीब सवा तीन बजे उनके पति के मोबाइल से एक अज्ञात शख्स का कॉल आया।
विज्ञापन
कॉलर ने बताया कि पीड़ित बुलंदशहर में है और उसने दो-तीन लाख रुपये, कुछ जेवरात और मुकेश की चेक बुक की मांग की। चेक बुक और बाकी सामान को शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर पंकज कुमार गोयल के हवाले करने के लिए कहा गया। मुकेश की बेटी पंकज को तीन लाख के जेवरात और चेक बुक दे आई। इस बीच साढ़े नौ बजे दोबारा कॉल आई और इस बार कुल दस लाख की डिमांड हुई। लक्ष्मी ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो थानों के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ को जांच में लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल की सीटीआर निकाली तो फोन की लोकेशन गली नंबर-1, नंदन नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, मेरठ की मिली। पुलिस की एक की टीम ने तुरंत नंदन नगर से बुधवार देर रात मुकेश को सकुशल मुक्त करा लिया। बाद में वहां से नितिन कंसल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह मुकेश का जानकार है। दोनों की कारोबार में रंजिश हुई तो उसने मुकेश को अगवा करने की योजना बना ली। इस काम में पंकज भी उसके साथ रहा। पुलिस ने पंकज को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।