फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Janu Alumnus Prof. Shantisari Dhulipudi Pandit Became the First Woman Vice Chancellor

जेएनयू की पूर्व छात्रा प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित बनीं पहली महिला कुलपति

Tue, 08 Feb 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Janu Alumnus Prof. Shantisari Dhulipudi Pandit Became the First Woman Vice Chancellor
Janu Alumnus Prof. Shantisari Dhulipudi Pandit Became the First Woman Vice Chancellor - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के 52 साल के इतिहास में पहली बार महिला और पूर्व छात्रा कुलपति बनी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जेएनयू से पासआउट 1986 बैच की पूर्व छात्रा और सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे की पॉलिटिक्ल साइंस की प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित (59 वर्षीय) को कुलपति नियुक्त किया है। वह अगले पांच साल तक कुलपति के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर ने जेएनयू कुलपति पद की जिम्मेदारी प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी को सौंपी है। जेएनयू प्रशासन को सोमवार को ही नए कुलपति के नाम की सूचना दी गई। इसके बाद दोपहर बाद प्रो. पंडित ने नए कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल लिया। मूलरूप से तमिलनाडु की रहने वाली प्रो. पंडित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तमिलनाडु से की है। चैन्नई के प्रसिद्ध प्रेजीडेंसी कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के बाद वे दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए पहुंच गईं। जेएनयू से ही प्रो. पंडित ने 1986 में इंटरनेशनल स्ट्डीज में एमफिल और पीएचडी की है। प्रो. पंडित ने पीएचडी में पार्लियामेंट एंड फॉरेन पॉलिसी विषय पर थीसिस लिखी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1988 में गोवा यूनिवर्सिटी से शिक्षण क्षेत्र में सेवाएं शुरू की थीं। इसके बाद सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे में 1993 में शिक्षण क्षेत्र में जुड़ गईं। वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (2021 तक), इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च की अकेडमिक कमेटी की सदस्य के रूप में और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विजिटर नॉमिनी की भी जिम्मेदारी संभाली है। प्रो. पंडित ने अपने शिक्षण कार्यकाल में कुल 29 छात्रों की पीएचडी गाइड की भूमिका निभाई है। शिक्षण कार्यकाल के दौरान प्रो. पंडित विभिन्न शैक्षणिक निकायों में प्रशासनिक पदों पर काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी अध्यक्ष ने दी बधाई
जेएनयू के पूर्व कुलपति और यूजीसी अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फूले पुणे विश्वविद्यालय की प्रो. पंडित को जेएनयू का अगला कुलपति नियुक्त किया गया है। वह जेएनयू की पहली महिला कुलपति हैं। उन्हें मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। मैंने उन्हें कार्यभार सौंप दिया है। नई भूमिका में उनकी सफलता की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed