फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   jammu kashmir state investigation Agency conducts raids in Delhi many places in Terror funding case was input of jem over ground workers

टेरर फंडिंग केस: एसआईए ने दिल्ली में कई ठिकानों पर मारा छापा, जैश-ए-मोहम्मद के मददगारों का मिला था इनपुट 

Sun, 10 Apr 2022 12:26 PM IST
सुशील कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 12:26 PM IST
सार

एसआईए ने खुफिया इनपुट मिलने के बाद आतंकी संगठन के मददगारों के ठिकाने पर छापा मारा।

विज्ञापन
jammu kashmir state investigation Agency conducts raids in Delhi many places in Terror funding case was input of jem over ground workers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने रविवार को टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच ठिकानों पर छापा मारा। साथ ही कई जगहों पर तलाशी ली। एसआईए ने फरीदाबाद और अनंतनाग समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। 

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि जिस जगह पर छापा मारा गया, वहां जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठन के मददगारों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। एसआईए ने खुफिया इनपुट मिलने के बाद आतंकी संगठन के मददगारों के ठिकाने पर छापा मारा। बता दें कि आतंकवाद और अलगाववाद से जुड़े मामलों की जांच के लिए एसआईए को गठित किया गया है।  
विज्ञापन


वहीं, फरवरी 2022 में एसआईए ने साउथ और सेंट्रल कश्मीर में छापा मारकर जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed