{"_id":"634899b8dbab750bed36a826","slug":"jac-delhi-the-result-of-the-third-phase-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैक दिल्ली : आज जारी होगा तीसरे चरण का परिणाम, दोपहर दो बजे तक हो जाएगा सीटों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैक दिल्ली : आज जारी होगा तीसरे चरण का परिणाम, दोपहर दो बजे तक हो जाएगा सीटों का आवंटन
Fri, 14 Oct 2022 04:35 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 Oct 2022 04:35 AM IST
सार
जैक दिल्ली के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक तीसरे चरण का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद अगले सप्ताह से छात्रों को शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालयों में रिपोर्ट करना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए शुक्रवार तीसरे चरण का परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम के तहत सीट आवंटन होने पर छात्रों को अगले सप्ताह से दाखिले के लिए विश्वविद्यालयों में रिपोर्ट करना है। इसके बाद छात्रों के दस्तावेज को सत्यापित कर दाखिला दिया जाएगा। अब तक करीब चार हजार से अधिक छात्रों का दाखिला हो गया है।
विज्ञापन
ज्वाइंट एडमिशन कांउसलिंग (जैक) दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों में समान अनुपात में दाखिला हो रहा है। छात्र विश्वविद्यालयों में निर्धारित अलग-अलग कोर्स में दाखिला ले रहे हैं। पांच विश्वविद्यालयों में करीब चार हजार सीटों पर दाखिला हो गया है। शेष करीब ढाई हजार सीटों के लिए प्रक्रिया को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
जैक दिल्ली के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक तीसरे चरण का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद अगले सप्ताह से छात्रों को शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालयों में रिपोर्ट करना है। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सत्यापन प्रक्रिया चलेगी। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे समय से विश्वविद्यालयों पहुंच जाएं।
विज्ञापन
इस बार दिल्ली के छात्रों के लिए तीन दिन का समय रखा गया है, जबकि बाहरी छात्रों को दाखिले के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया गया है। पहले दिन सिर्फ सामान्य श्रेणी के छात्रों को दाखिले मिलेगा। इसके बाद ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी के छात्रों को दाखिला का अवसर दिया जाएगा।