फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   It was the AAP government that launched the liquor-booking app: BJP

आप सरकार ने ही शुरू किया था शराब बुकिंग एप : भाजपा

Wed, 28 Oct 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
It was the AAP government that launched the liquor-booking app: BJP
नई दिल्ली। दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर पलटवार किया है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस शराब बुकिंग एप का आप विरोध कर रही है, उसे पिछली आप सरकार ने ही शुरू किया था। उन्होंने दावा किया कि 13 दिसंबर 2024 को एप लाया गया था और दो जनवरी 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे लागू किया था।
विज्ञापन

कपूर ने कहा कि एप का विरोध करके सौरभ भारद्वाज खुद को हास्य का पात्र बना रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, भाजपा सरकार ने इस एप का न तो प्रचार किया और न ही इसे प्रोत्साहित किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने एप के दायरे को 208 दुकानों से आगे नहीं बढ़ने दिया। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि करीब दो साल में इस एप के माध्यम से केवल 41 लाख रुपये की शराब बुक की गई। उनके मुताबिक, यह आंकड़ा एप को प्रोत्साहित नहीं किए जाने का प्रमाण है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed