फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   International Womens Day women will show power has given strength to farmers protest

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः आधी आबादी जंतर-मंतर पर दिखाएगी ताकत, किसान आंदोलन में निभाया मजबूत साथ

Sat, 06 Mar 2021 10:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 06 Mar 2021 10:41 AM IST
सार

- 8 मार्च को जंतर-मंतर पर जुटने की तैयारी में हैं महिलाएं
- 150 महिलाओं के लिए मांगी गई है मंजूरी
- बॉर्डरों पर भी जुटेंगी महिलाएं

विज्ञापन
International Womens Day women will show power has given strength to farmers protest
गाजीपुर बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन में महिलाओं ने भी भरपूर सहयोग दिया है। दिल्ली की सीमाओं पर 100 दिन से डटे आंदोलनकारी किसानों के लिये उन्होंने केवल लंगर ही तैयार नहीं किया है। बल्कि मंच के माध्यम से देशभर की महिलाओं को कृषि कानूनों के खिलाफ लामबंद करने का प्रयास किया, जब किसान आंदोलन कमजोर पड़ गया तो गांव-गाव जाकर लोगों से दिल्ली चलने का आह्वान भी किया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह अपनी ताकत का एहसास कराने दिल्ली में जुट रही हैं। पंजाब और हरियाणा के सभी ब्लॉकों से महिलाओं का जत्था धीरे-धीरे दिल्ली के लिये रवाना हो रहा है। दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने के बाद 8 मार्च को महिलाएं जंतर-मंतर पर जुटने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जंतर-मंतर पर पहुंचकर महिलाएं किसान आंदोलन में जान गंवा चुके किसानों को श्रद्धांजलि देना चाहती हैं। साथ में केंद्र सरकार से कृषि कानूनों की वापसी के लिए मांग करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकरी बॉर्डर पर सक्रिय किसान सोशल आर्मी के मुताबिक इसके लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी गई है। जंतर-मंतर पर 150 महिलाओं के लिए मंजूरी मांगी गई है। दूसरी तरफ शुक्रवार को संगरूर जिले के भवानीगढ़ ब्लॉक से हजारों महिलाएं ट्रैक्टर पर सवार होकर दिल्ली रवाना हुईं।

किसान सोशल आर्मी के मुताबिक पंजाब के सभी ब्लॉकों से महिलाओं का जल्था दिल्ली के लिये रवाना हो रहा है। अगले दो दिन में हरियाणा से भी बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली पहुंचेंगी। किसान सोशल आर्मी के संयोजक अनूप सिंह चानौत ने बताया कि लगभग 20 हजार महिलाएं केवल टीकरी बॉर्डर पर जुटेंगी। इसी तरह से बाकी आंदोलन स्थलों पर भी महिलाओं का जमावड़ा होगा।


भारतीय किसान यूनियन के नेता रामराजी धुल ने बताया कि किसान आंदोलन जब से चल रहा है, तब से अधिकतर महिलाओं ने खेती-किसानी का काम संभाला हुआ है। इन महिलाओं ने बीच-बीच में दिल्ली की सीमाओं पर आकर अपनी अहमियत से रूबरू कराया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अब महिलाएं दिल्ली आ रही हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान लाखों महिलाएं दिल्ली में जुटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed