फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   international women day 50 thousand women wear yellow clothes at tikri border

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: आज टीकरी बॉर्डर पर बसंती चोले में नजर आएंगी 50 हजार महिलाएं

Mon, 08 Mar 2021 01:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 08 Mar 2021 01:00 AM IST
सार

-दिल्ली की उन सभी सीमाओं पर जहां किसानों का आंदोलन चल रहा, लाखों महिलाएं सरकार के खिलाफ होंगी मुखर 
-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं अपने अधिकारों की मांग करेंगी

विज्ञापन
international women day 50 thousand women wear yellow clothes at tikri border
कृषि कानूनों का विरोध करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं की एकजुटता और असली ताकत टीकरी बॉर्डर पर दिखाई देगी। किसान संघर्ष को तीन महीने से अधिक समय बीत चुके हैं। इस बीच किसान आंदोलन में कई उतार चढ़ाव दिखाई दिए। लेकिन टीकरी बॉर्डर पर भारतीय किसान एकता (उगराहां) लगातार समान ताकत से किसानों के मोर्चे पर अड़ा रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इस मोर्चे के साथ हमेशा सर्वाधिक महिलाएं खड़ी रहीं। भारतीय किसान एकता उगराहां महिला मोर्चा की अध्यक्ष हरिंदर कौर बिंदू ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अकेले टीकरी बॉर्डर पर ही बसंती चोले में लिपटी लगभग 50 हजार महिलाएं नजर आएंगी।

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं अपने अधिकारों की मांग करेंगी। देश में महिलाओं पर अब तक हुए और लगातार हो रहे अत्याचारों पर बात करेंगी। संघर्ष के रास्ते पर चलकर अभी तक महिलाओं ने क्या पाया और क्या खोया है, यहां उस पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन


हरिदर कौर बिंदू ने कहा है कि पंजाब से चलकर दिल्ली पहुंचा किसानों का आंदोलन अब जनांदोलन बन चुका है। जिसके अंदर अब हर उस व्यक्ति व समाज का जिक्र होगा, जिस पर अबत क अत्याचार किया गया है। जिसे अब तक उसके हक से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि पता नहीं किसी को यह बात दुनिया को दिखाई पड़ी या नहीं लेकिन यह सच है कि पहले दिन से हजारों महिलाएं उगराहां के मोर्चे के साथ डटी रहीं। जिसकी वजह से उगराहां का मोर्चा निरंतर मजबूत स्थिति में बना रहा। सोमवार को हजारों महिलाएं सरसो के पीले फूलों के रंग में रंगे बसंती लिबास में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को समर्पित 'माए रंग दे बसंती चुन्नियां' गीत तैयार किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला किसानों को समर्पित एक विशेष गीत 'माए रंग दे बसंती चुन्नियां' तैयार किया गया है। किसान सरबजोत सिंह ने इस गीत के बोल लिखे हैं। रागेश्री और स्मृधि शर्मा की युगल जोड़ी ने इसे अपनी आवाज दी है। तनवीर सिंह ने इस गीत को संगीतबद्ध किया है। अनुराग खजूरिया ने गिटार बजाया है। जबकि कुंवर प्रीत सिंह ने इस 3 मिनट 40 सेंकेंड के प्यारे गाने का पूरा वीडियो तैयार किया है। किसान आंदोलन के लिए मौजूदा समय बनाए गए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह गीत खूब पसंद किया जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed