{"_id":"61cb3f1163f1216f7270ef69","slug":"international-drugs-mastermind-was-extradited-to-india-special-cell-team-went-to-london-to-pick-up-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स मास्टरमाइंड को प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत, आरोपी को लेने लंदन गई थी स्पेशल सेल की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स मास्टरमाइंड को प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत, आरोपी को लेने लंदन गई थी स्पेशल सेल की टीम
Tue, 28 Dec 2021 10:15 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:15 PM IST
सार
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने कार्गो कॉम्प्लेक्स टर्मिनल-दो, आईजीआई एयरपोर्ट पर 18 मई, 2018 को छापेमारी कर भारी मात्रा में मादक (साइकोट्रॉफिक) पदार्थों की खेप बरामद की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स मास्टरमाइंड हरविंदर उर्फ बलजीत उर्फ बल्ली को प्रत्यर्पित कर लंदन से भारत लाने में सफल रही है। स्पेशल सेल की टीम तीन वर्ष की जांच के बाद उसे भारत लाने में सफल हुई है। स्पेशल सेल इंग्लैंड से इस साल में हरविंदर समेत दो लोगों को लाने में सफल रही है। इससे पहले मार्च 2021 में किशन सिंह को प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था। इस गिरोह के सात सदस्य वर्ष 2018 में गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने कार्गो कॉम्प्लेक्स टर्मिनल-दो, आईजीआई एयरपोर्ट पर 18 मई, 2018 को छापेमारी कर भारी मात्रा में मादक (साइकोट्रॉफिक) पदार्थों की खेप बरामद की थी। मादक पदार्थों की ये खेप लुफ्थांसा एयरलाइंस से लंदन भेजी जा रही थी। स्पेशल सेल ने खेप को भेजने वाले आशीष शर्मा और आसिम अली को गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने जांच के बाद अन्य आरोपी प्रवीण सैनी, राजेंद्र कुमार, पवन कुमार, ललित सुखीजा और अक्षत गुलिया को गिरफ्तार किया था। इनके खुलासे के बाद भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया था कि गिरोह का सरगना लंदन में रहने वाला भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक हरविंदर उर्फ बलजीत सिंह उर्फ बल्ली है। स्पेशल सेल ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी और कोर्ट ने हरविंदर सिंह के खिलाफ ओपन तारीख गैर जमानती वारंट जारी किया था। भारत सरकार ने हरविंदर को भारत प्रत्यार्पित करने के लिए इंग्लैंड सरकार को अनुरोध पत्र भेजा था। भारत सरकार के अनुरोध के बाद यूके पुलिस ने फरवरी, 2021 में गिरफ्तार कर लिया। वहां पर उस पर वेस्टमिंस्टर कोर्ट, लंदन में मुकदमा चलाया गया था।
विज्ञापन
कोर्ट ने हरविंदर को भारत में प्रत्यर्पण करने की अनुमति दे दी थी। डीसीपी इंगित प्रताप सिंह सिंह, एसीपी राहुल विक्रम व इंस्पेक्टर अनुज कुमार की टीम ने हरविंदर को लेने लंदन भेजी गई। हरविंदर को 24 दिसंबर को भारत ले गया और यहां लाकर उसकी गिरफ्तारी डाली गई। पुलिस ने हरविंदर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
वर्ष 2008 में ब्रिटिश नागरिकता ले ली थी
हरविंदर सिंह (50) का जन्म 1972 में अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। 1990 में तालिबान के मुद्दों पर विवाद के बाद वह परिवार के साथ 1991-92 में दिल्ली आ गया। वह 1998 में पहली बार इंग्लैंड गया। इसके बाद ये लगातार इंग्लैंड जाता रहा। वर्ष 2008 में इसे ब्रिटिश नागरिकता मिल गई। इसके बाद से मादक पदार्थों की खरीद व तस्करी का गोरखधंधा करने लगा। ये ड्रग्स व भारत के रास्ते अफगानिस्तान व भारत से मंगाता था। आरोपी अभी क्वारंटाइन अवधि में है। इससे आगे की पूछताछ क्वारंटाइन अवधि खत्म होने के बाद की जाएगी।