{"_id":"6a62161b3f00d73007072fe9","slug":"intermittent-sun-and-shade-no-relief-from-the-sultry-heat-ashram-news-c-340-1-del1011-147192-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कभी धूप-कभी छांव, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कभी धूप-कभी छांव, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं
विज्ञापन
-दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार सुस्त है। ऐसे में बृहस्पतिवार को दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। लेकिन, इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम 100 और न्यूनतम आर्द्रता 68 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, बीते 24 घंटे में दो एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में एक-दो और अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 24, 25, 27 और 28 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में 24 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं, 26 और 29 जुलाई को बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।