{"_id":"60f4aa5152b48446325d3a02","slug":"intelligence-department-also-landed-in-the-security-of-parliament-house-policemen-will-be-stationed-in-plain-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद भवन की सुरक्षा में खुफिया विभाग भी उतरा, सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद भवन की सुरक्षा में खुफिया विभाग भी उतरा, सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी
Mon, 19 Jul 2021 04:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 19 Jul 2021 04:49 PM IST
सार
- पहली बार सत्र के दौरान संसद भवन की बाहरी सुरक्षा भी 24 घंटे मुस्तैद रहेगी
विज्ञापन
संसद
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद भवन की सुरक्षा अब सातों दिन 24 घंटे कड़ी रहेगी। किसानों के संसद मार्च के आह्वान के बाद संसद पर सुरक्षाकर्मी तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे। पहली बार सत्र के दौरान संसद भवन की बाहरी सुरक्षा भी 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। संसद की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। नई दिल्ली जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। क्रेन और सीमेंट वाले जर्सी बैरियर भी रख दिए गए हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संसद भवन पर पहली शिफ्ट में तैनात पुलिसकर्मी सुबह 7 बजे से सुरक्षा में लग जाएंगे। ये दो बजे तक ड्यूटी करेंगे। दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे शुरू होगी। इस शिफ्ट के पुलिसकर्मी संसद चलने तक ड्यूटी करेंगे। संसद की कार्यवाही समाप्त होने के बाद तीसरी शिफ्ट शुरू होगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले संसद चलने तक सुरक्षा व्यवस्था रहती थी। इसके बाद पुलिसकर्मी लौट जाते थे। संसद के अंदर की सुरक्षा सुरक्षा यूनिट एनएसजी के साथ संभालती है। बाहर की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के हवाले है। सुरक्षा के मद्देनजर राजपथ भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
संसद भवन की सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही नई दिल्ली जिले में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खुफिया विभाग को नई दिल्ली के साथ ही सीमाओं पर भी सक्रिय किया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
किसानों के दिल्ली कूच से निपटने का किया अभ्यास
वर्तमान हालात में नई दिल्ली जिले के एंट्री प्वाइंट पर मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान रोक के बावजूद किसानों के नई दिल्ली की ओर कूच करने की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया। इन हालात में पैदा होने वाली सुरक्षा से संबंधित चुनौतियों और कमियों को जाना गया, ताकि इन्हें दूर किया जा सके।