{"_id":"6058e2c68ebc3e8cbc560902","slug":"india-post-organising-online-letter-essay-writing-competition-ashram-news-noi572994421","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के अनुभव पर स्कूली बच्चे घर बैठे पत्र लिखें और इनाम जीतें, स्विटजरलैंड जाने का भी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के अनुभव पर स्कूली बच्चे घर बैठे पत्र लिखें और इनाम जीतें, स्विटजरलैंड जाने का भी मौका
Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप और फेसबुक के युग में आज हर कोई पत्र लिखना भूल गया है। ऐसे में स्कूली छात्रों को पत्र लिखने की कला से जोड़ने के लिए भारतीय डाक विभाग अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से जोड़ने जा रहा है। कोविड-19 पर आधारित थीम पर छात्र घर बैठे इस ऑनलाइन प्रतियोगिता से जुड़ सकते हैं। अंग्रेजी समेत आठ भारतीय भाषाओं में छात्रों को निबंध लिखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, भारतीय डाक विभाग देश के सभी राज्यों में युवाओं के लिए यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) 2021 अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन संबंधित डाक सर्कल कार्यालयों के माध्यम से किए जाएंगे। प्रतियोगिता की थीम ‘कोविड-19 के बारे में आपके अपने अनुभव’ है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता पर आधारित निबंध पत्र छात्र को अपने परिवार के किसी एक सदस्य को संबोधित करते हुए लिखना है। इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष तक के स्कूली छात्र 31 मार्च तक भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन राज्यों के डाक सर्कल द्वारा विद्यालयों और केंद्रों में किया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों को इन केंद्रों में उपस्थित हुए बिना भी अपने घर से भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
जो छात्र अपने घर से ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित डाक सर्कल कार्यालय द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी तक अपनी प्रविष्टि के संबंध में स्पीड पोस्ट से सूचना देनी होगी। साथ ही अपना परिचय पत्र भी देना पड़ेगा। इसके अलावा छात्र को अपना पासपोर्ट साइज फोटो, नाम, जन्मतिथि, अभिभावक का नाम, स्कूल का नाम और पूरा पता देना होगा।
प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र rn.sikaria@gov.in पर मेल भेजकर पूछताछ कर सकते हैं। प्रतियोगिता की जानकारी http://www.indiapost.gov.in पर भी उपलब्ध है।
स्विटजरलैंड जाने का भी मिल सकता है मौका
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) के विजेताओं में से अंतरराष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इन विजेताओं को अपने मुख्यालय स्विटजरलैंड घूमने का मौका भी देगी। इसके अलावा विजेताओं को विशेष मेडल देकर भी पुरस्कृत करेगी।