दिल्ली में सबसे पहले इन्हें दी जाएगी वैक्सीन, मंजूरी मिलने के बाद सत्येंद्र जैन ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। दिल्ली में तीन लाख स्वास्थ्य कर्मी और छह लाख फ्रंटलाइन कर्मी हैं, जिन्हें सबसे पहले कोविड का टीका लगाया जाएगा।
मालूम हो कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने रविवार को बड़ा एलान किया है। डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।In the first phase, healthcare workers & frontline workers will be vaccinated. There are three lakh healthcare workers & six lakh frontline workers in Delhi who will be administered with the COVID vaccine: Delhi Health Minister Satyendar Jain https://t.co/2nt2ogyq93 pic.twitter.com/jkNScrMTyq
— ANI (@ANI) January 3, 2021विज्ञापन
ऐसे में एक साथ दो टीकों को मंजूरी देने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। ये वैक्सीन देश के नागरिकों को दी जाएगी। इससे पहले एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने इन दोनों वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देते हुए इसके इस्तेमाल की अनुमति के लिए डीसीजीआई से सिफारिश की थी, जिस पर आज मुहर लग गई है।
वैक्सिन को मंजूरी मिलने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यह हमारे देश के लिए यह बहुत बड़ा दिन है। यह नए साल की शुरूआत का सबसे अच्छा तरीका है। दोनों टीके भारत में बने हैं। वे लागत प्रभावी और प्रशासन के लिए आसान कर रहे हैं । हमें बहुत कम समय में वैक्सीन का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए।