{"_id":"629be306428bb25cff51e2fd","slug":"in-the-case-of-molesting-the-girl-at-the-metro-station-the-police-is-preparing-to-crack-down-on-the-accused-through-the-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मेट्रो स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ करने का मामला, आरोपी पर शिकंजा कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मेट्रो स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ करने का मामला, आरोपी पर शिकंजा कसने की तैयारी
Sun, 05 Jun 2022 06:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 05 Jun 2022 06:28 AM IST
सार
जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे, फोन डिटेल और मेट्रो कार्ड के जरिए आरोपी को पड़कने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे, फोन डिटेल और मेट्रो कार्ड के जरिए आरोपी की नकेल कसने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन उसकी पहचान को पुख्ता करने के लिए पुलिस अन्य तकनीकी जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी जोरबाग मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार होने के बाद कहां उतरा और वहां से कहां गया।
विज्ञापन
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसके लिए घटना के समय प्लेटफार्म पर एक्टिव मोबाइल के नंबरों की भी जांच की जा रही है। सीसी टीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। आरोपी किस मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर जोरबाग मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। यह भी पता लगाने की कोशिश है। पुलिस यह भी देखने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल किया था या नहीं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से आरोपी के कार्ड का नंबर की जांच कर उसे सर्विलांस पर लगाने की बाद कही है। जांच कर रही टीम घटना के समय प्लेटफार्म पर एक्टिव फोन नंबर का भी पता लगा रही है। ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
पुलिस आरोपी के फोटो सभी मेट्रो स्टेशन, थाना के अलावा स्थानीय थाने में भिजवा रही हे। बताते चलें कि गुरुग्राम से दिल्ली के जोरबाग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर पता पूछने के बहाने एक युवक ने पीड़ित युवती के साथ छेड़छाड़ की थी।