फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In Delhi, the BJP will count the work done by the Modi government for nine years.

मोदी सरकार के नौ साल: दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर विशेष अभियान, 70 साल में पहली बार हुए कई विकास कार्य

Wed, 07 Jun 2023 07:43 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 07:43 AM IST
सार

दिल्ली में भाजपा मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज को गिनवाएगी। सांसद मनोज तिवारी बोले ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 70 साल में पहली बार कई विकास कार्य हुए हैं।

विज्ञापन
In Delhi, the BJP will count the work done by the Modi government for nine years.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यों को भाजपा जन-जन तक पहुंचाएगी। इसके लिए देशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे। पहले कांग्रेस की सरकार के वक्त देश में निराशा और हताशा थी, लेकिन 2014 के बाद मोदी सरकार को लेकर देश के लोगों में एक उम्मीद जगी है और उन उम्मीदों का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नेतृत्व में देश सही दिशा में तरक्की कर रहा है। 

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का कांग्रेस पर निशाना
यह बातें मीडिया से रूबरू हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहीं। उन्होंने कहा कि सच्चर कमेटी के आधार पर कांग्रेस सरकार ने एलान किया था कि देश के संसाधनों पर अधिकार सिर्फ अल्पसंख्यकों को मिलेगा जिस पर खूब विवाद भी हुआ। क्योंकि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थी, लेकिन मोदी सरकार ने देश के गरीब, असहाय और वंचितों के लिए काम किया जिसकी शुरुआत जनधन योजना से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सचदेवा का विपक्ष पर तंज
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में ही नहीं पूरे देश में विपक्ष एक जुट नहीं बल्कि एक भ्रष्टाचारी दूसरे भ्रष्टाचारी को गले लगा रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य किए।

विज्ञापन

उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिले बिधूड़ी
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कॉलोनियों और देहात की समस्याओं को लेकर उपराज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उपराज्यपाल से आग्रह किया कि इन क्षेत्रों की लंबे समय से चली आ रहीं मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। यह भी अनुरोध किया कि दिल्ली की जिन अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करके मालिकाना अधिकार भी दे दिया गया है, उनके नक्शे पास नहीं हो रहे हैं जिससे लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed