{"_id":"5f80bc5f8ebc3e9b93592710","slug":"improved-air-index-reached-198-in-the-capital-ashram-news-noi5415078138","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में बेहतर हुई हवा, सूचकांक 198 पर पहुंचा, आज हालात काबू में रहने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में बेहतर हुई हवा, सूचकांक 198 पर पहुंचा, आज हालात काबू में रहने की उम्मीद
Sat, 10 Oct 2020 04:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
pollution in delhi ncr
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में पिछले 24 घंटे में हवा के स्तर में सुधार देखने को मिला है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 198 दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को 208 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, जून के बाद बीते बुधवार को राजधानी में हवा का स्तर बिगड़ा था। इस वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स 215 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले 29 जून को राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 230 रहा था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, शनिवार तक राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में बने रहने की संभावना है। सफर के अनुसार, राजधानी में इन दिनों प्रदूषण का कारण राजधानी में हवा के दिशाओं को माना जा रहा है। इस वजह से फिलहाल हवा का स्तर मध्यम श्रेणी में बने रहेगा।
विज्ञापन
ईपीसीए अध्यक्ष ने आनंद विहार स्टेशन और बस टर्मिनल का किया दौरा
पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के अध्यक्ष डॉ. भूरेलाल ने शुक्रवार को आनंद विहार बस टर्मिनल और रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान भूरेलाल ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल के प्रवेश और निकास के द्वार पर अभियांत्रिकी गलतियों को देखते हुए अधिकारियों को सुझाव दिए। पीडब्ल्यूडी की ओर से रोड नंबर- 56 पर बनाए जा रहे पुल को लेकर भूरेलाल ने सुझाव दिया कि पुल 90 डिग्री के कोण पर नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पुल पुराने बस अड्डे के प्रवेश के हिसाब से नहीं बनेगा।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर प्रदेश की सीमा पर अवैध रूप से चल रही पार्किंग को लेकर भी दिल्ली में प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने पार्किंग बंद कराने के सुझाव दिए। इसके अलावा टेल्को फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम के निवारण के लिए भी अध्ययन कराने पर सहमति हुई।