फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IIT Delhi won the overall title in Formula India 2022

आईआईटी दिल्ली ने जीता फॉर्मूूला भारत 2022 में ओवरऑल का खिताब

Mon, 21 Feb 2022 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
IIT Delhi won the overall title in Formula India 2022
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के ऑटोमोबाइल क्लब एक्सलर 8 आर फॉर्मूला रेसिंग टीम ने फॉर्मूला भारत 2022 प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिक व्हीकल श्रेणी में ओवरऑल का खिताब जीता है। आईआईटी दिल्ली में इंजीनियरिंग के विभिन्न कोर्स की पढ़ाई कर रहे 40 छात्रों की टीम इलेक्ट्रिक व्हीकल में ओवरऑल अवार्ड के अलावा स्टेटिंग इवेंट और इंजीनियरिंग डिजाइन इवेंट में भी टीम दूसरे स्थान पर रही है। इसके अलावा बेस्ट पावट्रेन में टीम रनर-अप और पोजीशन लागत व निर्माण श्रेणी में तीसरा और बेस्ट बैटरी डिजाइन में फाइनलिस्ट की सूची में टीम ने अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। टीम अब जुलाई 2022 में इटली में होने वाली इंटरनेशनल डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कोयंबटूर में 20 से 25 जनवरी के बीच फार्मूला भारत 2022 प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में आईआईटी दिल्ली के ऑटोमोबाइल क्लब के 40 छात्रों की टीम एक्सलर 8 आर ने कैप्टन धार्मिक बपोदरा की अध्यक्षता में भाग लिया था। प्रतियोगिता में टीम ने इलेक्ट्रिक व्हीकल श्रेणी में अपना दमदार प्रदर्शन किया। यही कारण है कि देशभर के तकनीकी विश्वविद्यालयों की टीम के बीच आईआईटी दिल्ली की टीम ने इस श्रेणी में ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल कर लिया। टीम ने प्रतियोगिता के ओवरऑल में स्थान पाने के साथ विभिन्न श्रेणियों में भी अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन

टीम में 25 सदस्य बीटेक प्रोग्राम के हैं
40 सदस्यों वाली इस टीम में 25 बीटेक के विभिन्न कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र हैं। जबकि टीम के अन्य सदस्य इंजीनियरिंग की अन्य प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पुरस्कार मिले
इलेक्ट्रिक व्हीकल श्रेणी में फॉर्मूला रेसिंग 2022 में ओवरऑल तीसरा पुरस्कार मिला है।
स्टेटिक इवेंट में ओवरऑल दूसरी रैंक मिली।
इंजीनियरिंग डिजाइन इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
रेसिंग कार की लागत और निर्माण श्रेणी में तीसरा पुरस्कार मिला।
बेस्ट पावट्रेन में रनर-अप का पुरस्कार प्राप्त किया।
बेस्ट बैटरी डिजाइन की श्रेणी में फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाबी मिली।
कोरोना के चलते दो साल तक नहीं कर सके अभ्यास
मार्च 2020 में कोरोना के चलते शिक्षण संस्थान बंद रहे और छात्र अपने घर चले गए थे। दो साल तक इस टीम के सदस्यों ने किसी प्रकार का संयुक्त अभ्यास नहीं किया। मगर दो साल बाद इस फिजिकल मोड की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ओवरऑल में टॉप तीन में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed