{"_id":"62a79db52ec8b76c37691a09","slug":"if-the-food-is-not-cooked-then-the-wife-is-killed-by-stabbing-ashram-news-noi6540252117","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना नहीं बनाया तो चाकू मारकर पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना नहीं बनाया तो चाकू मारकर पत्नी की हत्या
विज्ञापन
नई दिल्ली। महरौली में सोमवार सुबह पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने चाकू के आठ वार किए। मृतका की शिनाख्त रेनू (28) के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मृतका के पति धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दिसंबर में ही चोरी के एक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि सोमवार सुबह 11.30 बजे महरौली थाना पुलिस को सूचना मिली कि महरौली की हरिजन बस्ती स्थित फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में एक महिला को चाकू मार दिया गया है। पुलिस वहां पहुंची तो रेनू खून से लथपथ मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि दो साल पूर्व मथुरा के बलदेव निवासी रेनू की शादी धर्मेंद्र से हुई थी। धर्मेंद्र नशे का आदी था। वह रेस्तरां में साफ-सफाई का काम करता था। रेनू घरों में काम करती थी। रविवार शाम रेनू घर पहुंची तो धर्मेंद्र ने उससे खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन रेनू ने खाना नहीं बनाया। धर्मेंद्र भूखा सो गया। इसके बाद सोमवार सुबह भी रेनू धर्मेंद्र को बिना बताए काम पर चली गई। उसने सुबह भी खाना नहीं बनाया। इस बात पर धर्मेंद्र आग बबूला हो गया। रेनू घर आई तो धर्मेंद्र ने दोपहर का खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद भी रेनू ने खाना नहीं बनाया। इस पर धर्मेंद्र गुस्से में बाहर निकला। उसने दुकान से चाकू खरीदा और घर पहुंचकर रेनू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।