फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If the beds are less in hospitals, then lockdown can be imposed: Chief Minister

अस्पतालों में बेड कम पड़े तो लगा सकते हैं लॉकडाउन : मुख्यमंत्री

Mon, 12 Apr 2021 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
If the beds are less in hospitals, then lockdown can be imposed: Chief Minister
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से कोरोना फैल रहा है, उससे तेजी से वैक्सीनेशन कर देते तो कोरोना को काबू कर सकते थे। विरोधाभास है कि वैक्सीन आने के बावजूद कोरोना तेजी से फैल रहा है। हमें कोरोना को हराने के लिए उससे ज्यादा गति से वैक्सीनेशन चाहिए। केंद्र सरकार को वैक्सीनेशन को लेकर सभी प्रतिबंध हटा देने चाहिए, क्योंकि दिल्ली में 65 फीसदी मरीज 45 साल से कम उम्र के मिल रहे हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र से कई बार हाथ जोड़कर निवेदन किया है, प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी है।
विज्ञापन

दिल्ली में चौथी लहर बहुत खतरनाक है, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 10732 मामले मिले हैं। डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के संबंध में कहा कि हम लॉकडाउन लगाना नहीं चाहते हैं। मजबूरी में कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। अस्पतालों की व्यवस्था हमारे काबू में रही तो हमें दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन अगर अस्पतालों में बेड की कमी होने लगी, तो कहीं ऐसा न हो कि लॉकडाउन लगाना पड़े, लेकिन इसमें सभी का सहयोग चाहिए। उन्होंने अपील की कि अस्पताल में बेड की उपलब्धता की जानकारी के लिए एप की मदद लें और बहुत जरूरी होने पर ही अस्पताल जाएं, नहीं तो होम आइसोलेशन का लाभ उठाएं। कहा कि दिल्ली सरकार घर-घर जाकर दो से तीन महीने के अंदर सभी को वैक्सीन लगाने को तैयार है। राजनीतिक दलों से अपील की कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं है, बल्कि मिलकर दिल्ली वासियों की सेवा करने का है।
विज्ञापन

चौथी लहर बेहद खतरनाक : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में यह चौथी लहर है, जो बेहद खतरनाक है। पिछले 24 घंटे में 10732 मरीज मिले हैं। पिछले 3 दिन के अंदर कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़े हैं। अकेले सरकार बहुत कुछ नहीं कर सकती, कोरोना को काबू करने में सभी का सहयोग चाहिए। कोरोना की स्थिति बेहद चिंताजनक है, लेकिन ‘आप’ की सरकार पूरी तरह से स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन स्तर पर सरकार काम कर रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त हम मोटे तौर पर तीन स्तर पर काम कर रहे हैं। पहला, किस तरह से कोरोना को फैलने से रोका जाए। इसमें सरकार अकेले बहुत कुछ नहीं कर पाएगी, दिल्ली वासियों को सहयोग देना पड़ेगा। सहयोग किसी और के लिए नहीं, बल्कि हमें अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
कोरोना एप से बेड की जानकारी लें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं और अस्पतालों में पूरे इंतजाम किए गए हैं। अच्छा से अच्छा इलाज मिले इसका प्रबंध किया गया है। किसी को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी नहीं होनी चाहिए। अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी कोरोना एप की मदद से प्राप्त करें।
जरूरी हो तो अस्पताल जाएं, वरना होम आइसोलेशन में रहें
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ प्राइवेट अस्पतालों की तरफ दौड़ रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में बेड थोड़ा कम होते हैं। सरकारी अस्पतालों में बहुत अच्छा इलाज हो रहा है। अस्पताल में तभी जाइए, जब आपको जरूरत हो। अगर सभी लोग अस्पताल की तरफ भागने लगे, तो अस्पताल कम पड़ जाएंगे। अस्पताल में बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर कम पड़ जाएंगे। जरूरत नहीं हो तो होम आइसोलेशन में रहें। हमारी टीम आपके पास आएगी और सारा गाइड लाइन बताएगी। आपको ऑक्सीमीटर देगी और बताएगी कि कैसे होम आइसोलेशन करना है।
अस्पतालों की व्यवस्था हमारे नियंत्रण में
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी अस्पतालों की व्यवस्था हमारे नियंत्रण में है। सभी का सहयोग मिला और आगे भी अस्पतालों की व्यवस्था काबू में रही, तो हमें दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन अस्पतालों में बेड नहीं मिलने लगे, तो कहीं ऐसा न हो कि लॉकडाउन लगाना पड़े।

वैक्सीन लगाने के बाद भी बचाव करने चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पूरे देश भर से रिपोर्ट आई है, जिसमें कि एक अस्पताल में 37 डॉक्टर, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगी थी, उनको भी कोरोना हो गया। उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल से रिपोर्ट आई है और महाराष्ट्र के एक अस्पताल से रिपोर्ट आई है कि कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने दोनों डोज ले ली, बावजूद उन्हें कोरोना हो रहा है, इसलिए लोग पूछ रहे हैं कि क्या वैक्सीन लगाने से फायदा है। कई विशेषज्ञों और डॉक्टरों का कहना है कि वैक्सीन लगाने से गंभीर बीमारी नहीं होती है, कोरोना दोबारा हो सकता है। वैक्सीन लगाने के बाद भी आप को मास्क पहनना चाहिए और बचाव करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed