फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Identification of 6 shooters in Musewala massacre, claims police, four were involved in the crime

Moosewala Murder : मूसेवाला हत्याकांड में 6 शूटरों की पहचान, पुलिस का दावा, चार थे वारदात में शामिल 

Sat, 11 Jun 2022 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 04:34 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि इनमें से चार शूटरों का मूसेवाला की हत्या में सीधा हाथ है। दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि हत्या के लिए विक्रम बराड़ ने शूटरों का इंतजाम किया था और वह साजिशकर्ता भी है। पुणे में गिरफ्तार सौरव महाकाल ने शूटरों को पैसे दिलवाए थे।
 

विज्ञापन
Identification of 6 shooters in Musewala massacre, claims police, four were involved in the crime
सिद्धू मूसेवाला... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में छह शूटरों की पहचान की है। पुलिस का कहना है कि इनमें से चार शूटरों का मूसेवाला की हत्या में सीधा हाथ है। दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि हत्या के लिए विक्रम बराड़ ने शूटरों का इंतजाम किया था और वह साजिशकर्ता भी है। पुणे में गिरफ्तार सौरव महाकाल ने शूटरों को पैसे दिलवाए थे।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि सिद्धेश से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद आठ शूटरों में से छह की पहचान की है। इनमें से दो संतोष जाधव व शिवनाथ सूर्यवंशी को महाकाल ने विक्रम बराड़ से मिलवाया था। वारदात के बाद दोनों को साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपये दिए थे, जबकि बराड़ से मिलवाने के लिए 50 हजार रुपये महाकाल को दिए गए थे। धालीवाल ने दोहराया कि लॉरेंस ही मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर बिश्नोई से पूछताछ करने पहुंची पुणे पुलिस
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से अलग-अलग राज्यों की पुलिस पूछताछ करने दिल्ली  पहुंच रही हैं। अब पुणे पुलिस पूछताछ करने पहुंची है। लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली पुलिस के पास रिमांड पर है। उसका शुक्रवार को चार दिन का और पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुणे पुलिस की पूछताछ का उद्देश्य हत्याकांड के एक आरोपी और बिश्नोई गिरोह के बदमाश संतोष जाधव के ठिकाने के बारे में सुराग हासिल करना है। फिलहाल संतोष जाधव फरार है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएच धालीवाल ने  बुधवार को लॉरेंस बिश्नोई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड बताया था। 

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुणे ग्रामीण पुलिस के दो अफसरों की टीम लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने दिल्ली पहुंची है। मूसेवाला हत्याकांड में एक शूटर के रूप में पहचाने जाने वाला संतोष जाधव पुणे में एक हत्या के मामले में भी आरोपी है जिसमें उसके खिलाफ मकोका लगाया गया है।


अधिकारी ने कहा कि जाधव के ठिकाने के बारे में जानकारी जुटाने के अलावा पुणे ग्रामीण पुलिस यह भी जानना चाहती है कि क्या महाराष्ट्र का कोई अन्य युवक बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed