फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Husband reached the police station after killing the elderly wife

बुजुर्ग पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

Wed, 23 Jun 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Husband reached the police station after killing the elderly wife
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में मंगलवार दोपहर 75 वर्षीय बुजुर्ग शख्स ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अब्दुल हकीम खुद ही थाने पहुंच गया और हत्या की बात बताई। यह सुनकर पुलिस तुरंत घर पहुंच गई, जहां जैनब बेगम (70) मृत मिली। पुलिस ने आरोपी अब्दुल हकीम को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि छोटी-छोटी बातों पर दोनों में झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी बहस हुई थी। बहू ने सास को बचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन बीचबचाव में हाथ में चाकू लगने से वह भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जैनब बेगम परिवार के साथ ब्रह्मपुरी की गली नंबर-21 में रहती थीं। परिवार में पति अब्दुल हकीम के अलावा छह बेटे, दो बेटियां व अन्य सदस्य हैं। जैनब के सभी बच्चों की शादी हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अब्दुल हकीम छोटी-छोटी बातों पर जैनब से झगड़ा करता रहता था। मंगलवार दोपहर दोनों अपने कमरे में थे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट भी होने लगी, तभी हकीम ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। जैनब के चिल्लाने पर एक बेटे की पत्नी हिना पहुंच गई। बीच-बचाव कराने के चक्कर में उसको भी चाकू लग गया। वह मामूली रूप से जख्मी हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर से निकलकर सीधे थाने पहुंचा और समर्पण कर दिया। पुलिस ने जैनब का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed