{"_id":"61eefda7c5616358cf103e88","slug":"husband-gave-triple-talaq-by-forcibly-aborting-the-woman-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: महिला का जबरन गर्भपात कराकर पति ने दे दिए तीन तलाक, मामला दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: महिला का जबरन गर्भपात कराकर पति ने दे दिए तीन तलाक, मामला दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू
Tue, 25 Jan 2022 12:57 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:57 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक पीड़िता समीरा (23) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ श्रीराम कॉलोनी, खजूरी खास में रहती है। 14 दिसंबर 2020 को उसकी शादी ख्वाजा मीरदर्द, शकूर की डंडी, मिंटो रोड निवासी हैदर अली से हुई थी। समीरा ने बताया कि शादी के पहले ही दिन से आरोपी ने उसके साथ बुरा सलूक शुरू कर दिया था। हैदर का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी जिले के खजूरी खास थाने में एक महिला ने अपने पति पर जबरन गर्भपात कराकर तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ चक्कर है, जिसकी वजह से वह उसके साथ मारपीट करने के अलावा धमकाता था। अगस्त माह में आरोपी ने उसे तीन तलाक दिए। परेशान होकर पीड़िता ने अब पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता समीरा (23) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ श्रीराम कॉलोनी, खजूरी खास में रहती है। 14 दिसंबर 2020 को उसकी शादी ख्वाजा मीरदर्द, शकूर की डंडी, मिंटो रोड निवासी हैदर अली से हुई थी। समीरा ने बताया कि शादी के पहले ही दिन से आरोपी ने उसके साथ बुरा सलूक शुरू कर दिया था। हैदर का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था। यह बात उसने पति से कही तो उसको बुरी तरह पीटा। इस दौरान 23 मई को पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती है तो आरोपी ने उसकी पिटाई करने के अलावा पेट पर जोरदार लात मारी। जिसके बाद जबरन कोई दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया गया। तबीयत बिगड़ने की वजह से वह 24 और 25 मई को अस्पताल में भर्ती रही। घर आने पर भी वह उसे लगातार मारपीट करता रहा।
विज्ञापन
इसकी कमर में गंभीर चोट लगी और कान का पर्दा भी फट गया। आरोप है कि 9 अगस्त को आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिए। इसके बाद 11 अगस्त को पीड़िता समीरा अपने घर खजूरी खास आ गई। यहां काफी दिन परिवार ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन