{"_id":"5fff56bb8ebc3e2e750b1f01","slug":"hsrp-fine-again-from-today-ashram-news-noi5597365104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसआरपी : आज से फिर लगेगा भारी जुर्माना, राजधानी में तीन दिन का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसआरपी : आज से फिर लगेगा भारी जुर्माना, राजधानी में तीन दिन का विशेष अभियान
Thu, 14 Jan 2021 04:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 04:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपके वाहन पर अब तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगी है तो आज से भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है। दरअसल, बृहस्पतिवार से नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग की ओर से तीन दिन के विशेष अभियान की शुुरुआत की जा रही है। इसके तहत पूरी राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में 50 टीमें तैनात रहेंगी। ये आदेश का उल्लंघन करने पर 5500 रुपये का जुर्माना वसूलेंगी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से दिसंबर, 2020 में एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के बगैर सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों पर सीमित कार्रवाई की गई थी, लेकिन यह कुछ चुनिंदा इलाकों में ही थी। 10 दिन में 1500 वाहनों पर कार्रवाई हुई। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया, ताकि वाहनों पर एचएसआरपी और स्टीकर जल्द से जल्द लगवा लें।
विज्ञापन
इसके लिए अब तक 5.5 लाख से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं। पूरी दिल्ली में 30 लाख से अधिक वाहनों पर एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर लगाए जाने हैं। दोपहिया पर स्टीकर की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विशेष परिवहन आयुक्त केके दहिया के मुताबिक, एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर की जांच के लिए बृहस्पतिवार से शनिवार तक चलने वाले विशेष अभियान के दौरान 50 टीमें दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहेंगी। इससे पहले सीमित अभियान के दौरान जागरूक किया गया, ताकि अधिक से अधिक वाहन मालिक आवेदन करें। एचएसआरपी की संख्या भी बढ़ाई गई, ताकि अधिक इंतजार न करना पड़े।
दोपहिया को छोड़कर सभी निजी एवं वाणिज्यिक वाहनों पर एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर होना अनिवार्य है। इसके लिए अब तक पांच लाख से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं।