फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Hotel businessman shot dead in Delhi

दिल्ली: होटल कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बिजली बिल के विवाद में मर्डर की आशंका

Tue, 02 Nov 2021 09:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Nov 2021 09:50 AM IST
सार

दिल्ली के महिपालपुर में होटल कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है। आशंका है कि बिजली के बिल के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
Hotel businessman shot dead in Delhi
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के महिपालपुर में रविवार रात एक होटल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी किशनपाल सहरावत (52) सिर में गोली लगने के बाद स्पाइनल इंजुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिजली के बिल के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि घटना करीब 12.40 बजे की है। किशनपाल सहरावत परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते थे। उनका महिपालपुर में डाल्फिन इंटरनेशनल नाम से होटल है। होटल को 11 महीने की लीज पर रोशन मिश्रा नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि होटल के बिजली बिल व लीज को लेकर रोशन मिश्रा से विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि वह होटल में खाना खाने गए थे तब बाहर किसी ने उन्हें गोली मार दी। गोली सिर पर दाएं तरफ लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशनपाल को स्पाइनल इंजुरी अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बेटे सिद्धार्थ सहरावत ने बताया कि उसके पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने होटल को वापस ले लिया था। 

इसके बाद रोशन से बिजली के बिल व लीज की रकम को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशनपाल को बुलाकर हत्या की गई है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed