{"_id":"61c61fdc81826851c650a30c","slug":"home-minister-amit-shah-will-inaugurate-bharat-darshan-park-ashram-news-noi6232543125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री अमित शाह करेंगे भारत दर्शन पार्क का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री अमित शाह करेंगे भारत दर्शन पार्क का उद्घाटन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी रिंग रोड पर पंजाबी बाग में दक्षिणी निगम का महत्वाकांक्षी भारत दर्शन पार्क बनकर तैयार है। शनिवार शाम पांच बजे गृहमंत्री अमित शाह इसे जनता को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर उपराज्यपाल अनिल बैजल, पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे। साथ में दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान और सभी निगम पार्षद व निगम के अधिकारी उपस्थित होंगे।
दक्षिणी निगम ने वेस्ट टू वेल्थ अवधारणा पर दिल्ली को एक बेहतरीन पर्यटन स्थल विकसित करके दिया है। इससे पहले वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया गया है, जो देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर रहा है। दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने कहा कि नवनिर्मित भारत दर्शन पार्क निगम के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस पार्क में वेस्ट से बनाई गई भारत के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों की अनुकृतियों को हूबहू आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है। इस पार्क को देखने के लिए मामूली फीस रखी गई है, स्कूली छात्रों के लिए पचास फीसदी छूट भी रखी है।
‘विविधता में एकता’ है पार्क की थीम
भारत दर्शन पार्क की थीम ‘विविधता में एकता’ है, जहां भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को एक स्थान पर बनाया गया है। पंजाबी बाग में 8.5 एकड़ में बने भारत दर्शन पार्क में कुतुब मीनार, ताजमहल, चार मीनार, गेट वे ऑफ इंडिया, कोणार्क मंदिर, नालंदा स्मारक, मैसूर पैलेस, मीनाक्षी मंदिर, हंपी, विक्टोरिया मेमोरियल, सांची स्तूप, गोल गुंबद, अजंता-ऐलोरा की गुफाएं, हवा महल इत्यादि बनाए गए हैं। इन्हें निगम स्टोर में बेकार पड़े कबाड़ जैसे पुराने वाहन, पंखे, लोहे की छड़ें, नट बोल्ट इत्यादि से बनाया गया है। इसके अलावा यहां पर चार धाम भी बनाए गए हैं।