{"_id":"62150c53abc73a06b32a9fee","slug":"himachal-pradesh-cm-jai-ram-thakur-discharged-from-aiims-was-admitted-after-complaining-of-chest-pain-and-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को मिली एम्स से छुट्टी, सीने में दर्द व बुखार की शिकायत होने पर हुए थे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को मिली एम्स से छुट्टी, सीने में दर्द व बुखार की शिकायत होने पर हुए थे भर्ती
Tue, 22 Feb 2022 09:46 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:46 PM IST
सार
एम्स में भर्ती होने के बाद निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉ. अंबुज राय की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंगलवार को एम्स से छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद वह शिमला के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री को बुखार के साथ सीने में दर्द की शिकायत होने पर बीती 18 फरवरी को दिल्ली एम्स के वीआईपी वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
एम्स में भर्ती होने के बाद निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉ. अंबुज राय की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने सीएम को कुछ दिनों तक घर में ही आराम करने करने की सलाह दी है।
विज्ञापन