{"_id":"6275828cdf85dd3dbe3949fc","slug":"high-voltage-drama-of-bagga-s-arrest-police-of-three-states-entangled-throughout-the-day-ashram-news-noi6470752105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्गा की गिरफ्तारी का हाईवोल्टेज ड्रामा, दिनभर उलझी रही तीन राज्यों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्गा की गिरफ्तारी का हाईवोल्टेज ड्रामा, दिनभर उलझी रही तीन राज्यों की पुलिस
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रधान कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा को जनकपुरी स्थित उनके आवास से शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस ने इसकी पूर्व सूचना दिल्ली पुलिस को नहीं दी थी। मामला उजागर होने पर सियासी और प्रशासनिक स्तर पर हंगामा खड़ा हो गया। दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा की शिकायत पर पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण, लूट, डकैती सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं, बग्गा की गिरफ्तारी की सूचना जनकपुरी थाने में देने पहुंचे पंजाब पुलिस के तीन अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही, दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क कर बग्गा के अपहरण किए जाने की सूचना दी। इस पर सक्रिय हुई हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में बग्गा को लेकर जा रहे पंजाब पुलिस के दस्ते को रोक लिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने बग्गा को पंजाब पुलिस की गिरफ्त से अपने कब्जे में ले लिया। उधर, गिरफ्तारी की भनक लगते ही दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जनकपुरी थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंजाब पुलिस के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई में दिल्ली व हरियाणा पुलिस पर बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले को भाजपा की गुंडागर्दी करार दिया है।
करीब 9 बजे पंजाब पुलिस जनकपुरी स्थित तजिंदर पाल सिंह बग्गा के घर पहुंची। पुलिस को दी गई शिकायत में बग्गा के पिता ने बताया कि पंजाब पुलिस के कई जवान चार गाड़ियों में सवार होकर उनके घर पर पहुंचे। सभी जवान घर के बाहर 10 मिनट तक खड़े रहे। उसके बाद इनमें से दो उनके घर में दाखिल हुए। ड्राइंग रूम में तजिंदर के पिता प्रीतपाल सिंह मौजूद थे। प्रीतपाल ने दोनों का परिचय लिया और उन्हें बैठने का आग्रह किया। मेहमानवाजी में वह दोनों के लिए पानी लाने रसोई में चले गए। पानी पीने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने बग्गा के बारे में प्रीतपाल से पूछताछ की।
प्रीतपाल ने कहा है कि वह कुछ समझ पाते, इससे पहले करीब 15 पुलिसकर्मी उनके घर में आ धमके। अचानक हुए इस वाकये के बाद प्रीतपाल वहां का वीडियो बनाने लगे। उनका आरोप है कि इस पर पंजाब पुलिस के जवानों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और उनके मुंह पर जोर से मुक्का मारा। जब उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने जबरन उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। ड्राइंग रूम के शोरशराबे के बीच तजिंदर पाल सिंह बग्गा अपने कमरे से बाहर निकले। बग्गा को देखते ही पंजाब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पंजाब पुलिस के जवान बग्गा को गिरफ्तार करने और उन्हें ले जाने की बात कहकर घर से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
प्रीतपाल का आरोप है कि धरपकड़ में तजिंदर ने पुलिस से अपनी पगड़ी पहनने की गुजारिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पगड़ी पहनने तक का समय नहीं दिया। इस घटना के बारे में सोशल मीडिया के जरिए खबर फैल गई। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में अन्य नेता और कार्यकर्ता तजिंदर के पिता प्रीतपाल को लेकर जनकपुरी थाने पहुंचे और पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण, लूट, डकैती, मारपीट व अन्य धाराओं में शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को वायरलेस मैसेज भेजकर गाड़ी नंबर पीबी76एएच366 नंबर गाड़ी को रोकने की गुजारिश की। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि इस गाड़ी में बग्गा का अपहरण किया गया है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोका। हरियाणा पुलिस से आग्रह करने के साथ ही दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब पुलिस का पीछा करते हुए कुरुक्षेत्र पहुंची और कानूनी कार्रवाई के बाद तजिंदर को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पंजाब पुलिस के तीन अधिकारी हिरासत में
तजिंदरपाल सिंह बग्गा के घर दबिश देने के बाद पंजाब पुलिस के डीएसपी समेत तीन अधिकारी जनकपुरी थाना पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने बग्गा को गिरफ्तार किए जाने की सूचना दी। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नियम के अनुसार कार्रवाई से पहले पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी, लेकिन पंजाब पुलिस ने कार्रवाई के बाद ऐसा किया। इससे पहले तजिंदर के पिता की ओर से पंजाब पुलिस के खिलाफ शिकायत दी जा चुकी थी। लिहाजा, जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस के तीनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया। इस दैरान पंजाब पुलिस के अधिकारी ने 112 नंबर पर दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में जनकपुरी थाने के खिलाफ शिकायत की। पंजाब पुलिस के एएसआई गुरप्रताप सिंह ने कहा कि जनकपुरी थाने में तजिंदर को छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है और तीनों अधिकारियों को रोका गया है, जो सही नहीं है।
केजरीवाल को धमकी देने के मामले में कार्रवाई
तजिंदर सिंह बग्गा पर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायत के आधार पंजाब पुलिस ने बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं, जांच में शामिल होने का नोटिस भी जारी किया, लेकिन बग्गा इसके लिए नहीं पहुंचे थे।