{"_id":"5f4955428ebc3e3cf76a4760","slug":"high-court-refuses-to-give-direction-for-pre-screening-of-bad-boys-billionares-ashram-news-noi53262431","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेड ब्वॉय बिलियनेयर्स’ की पूर्व स्क्रीनिंग के लिए चोकसी की याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेड ब्वॉय बिलियनेयर्स’ की पूर्व स्क्रीनिंग के लिए चोकसी की याचिका खारिज
विज्ञापन
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘बेड ब्वॉय बिलियनेयर्स’ की पूर्व स्क्रीनिंग का अनुरोध किया गया था। याचिका में दावा किया गया कि इस डॉक्यूमेंट्री में उन्हें भी शामिल किया गया है, जिससे उनके मुकदमे पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
न्यायमूर्ति नवीन चावला की एकल पीठ ने इस याचिका पर शुक्रवार को करीब दो घंटे तक चली सुनवाई के बाद मेहुल चोकसी को कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि निजी अधिकार लागू करवाने के लिए रिट याचिका विचार योग्य नहीं है। राहत के लिए याचिकाकर्ता को दीवानी वाद में जाना चाहिए। पीठ ने याचिकाकर्ता को अनुमति दी कि वह दीवानी अदालत में वाद दायर कर सकते हैं।
‘बेड ब्वॉय बिलियनेयर्स’ वेब सीरीज दो सितंबर को भारत में रिलीज होनी है। नेटफ्लिक्स पर इसके बारे में यह बताया गया है कि यह एक ऐसा वृत्तचित्र है जो भारत के सर्वाधिक कुख्यात उद्योगपतियों के लालच, फरेब और भ्रष्टाचार को बयां करता है। इसमें भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या, नीरव मोदी के साथ-साथ सुब्रत रॉय और बी राजू रामलिंग राजू के विवादित मामलों पर प्रकाश डाला गया है।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई के दौरान नेटफ्लिक्स इंक और नेटफ्लिक्स इंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया एलएलपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने कहा था कि यह वेब सीरिज नीरव मोदी जैसे कई लोगों पर आधारित है और इसमें चोकसी के बारे में सिर्फ दो मिनट दिखाया गया है।