फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high court asks Delhi government to prepare list of cases against Jagtar singh hawara

हवारा के खिलाफ लंबित मामलों की सूची बनाए सरकार: हाईकोर्ट

Sat, 10 Oct 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
high court asks Delhi government to prepare list of cases against Jagtar singh hawara
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जेल प्रशासन को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा पर लंबित मामलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। हवारा का आरोप है कि उसके खिलाफ चल रहे मामलों की सूची नहीं है। सरकारी अधिकारियों की निष्क्रियता उसे पैरोल, फरलो जैसे उसके कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करने से रोक रही है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ए जे भंभानी ने यह निर्देश हवारा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। दिल्ली सरका के स्थायी वकील (आपराधिक) राहुल मेहरा ने कहा कि दिल्ली की जेलों के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार हवारा पर 37 मामले लंबित हैं। दिल्ली के बाहर अदालतों से जानकारी एकत्र करने के बाद उनकी मौजूदा स्थिति से सूची को मिलाने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए उन्होंने चार सप्ताह का समय मांगा गया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने कहा कि तैयार की जाने वाली सूची मामले की अगली तारीख से पहले याचिकाकर्ता (हवारा) को दी जाये। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को तय की है। हवारा की ओर से वकील महमूद प्राचा ने कहा कि उनके पास हवारा के खिलाफ लंबित मामलों की सूचना नहीं है क्योंकि ज्यादातर मामले पंजाब में लंबित हैं। हवारा इस समय तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के साजिशकर्ता बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी हवारा को पंजाब की एक अदालत ने 31 जुलाई 2007 को मौत की सजा सुनाई थी। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर, 2010 को हवारा की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed