दिल्ली ट्रैफिक: अनलॉक होते ही सड़कों पर बढ़ने लगी भीड़, लक्ष्मीनगर से लेकर आईटीओ तक लगा जाम
लक्ष्मीनगर से लेकर आईटीओ तक सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मुकरबा चौक से आजादपुर मंडी की ओर जाने वाली रोड पर आजादपुर मंडी गेट नंबर पांच के पास दिल्ली जल बोर्ड का काम चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के अनलॉक होते ही सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को लक्ष्मीनगर से लेकर आईटीओ तक सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, यातायात पुलिस ने ट्वीट करके भी कुछ अन्य जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की जानकारी दी। बताया कि मुकरबा चौक से आजादपुर मंडी की ओर जाने वाली रोड पर आजादपुर मंडी गेट नंबर पांच के पास दिल्ली जल बोर्ड का काम चल रहा है जिसके कारण सड़क पर आवाजाही बंद है। ऐसे में लोगों को इस रूट पर आने से मना किया गया है।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 5, 2021
Traffic is affected in the carriageway from Mukarba chowk towards Azadpur Mandi due to ongoing work by DJB near Azadpur Mandi gate no.5. Kindly avoid the stretch.
इसके अलावा खानपुर टी-प्वाइंट से एशियन मार्केट जाने वाली सड़क पर आवाजाही से बचने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इस रास्ते पर मेट्रो संबंधित काम चल रहा है।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 5, 2021
Traffic is affected from Khanpur T-Point towards Asian market (both carriageway) due to ongoing metro work. Kindly avoid the stretch.