फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Heavy rain in Gurugram leads to long traffic jams and closure of Bajghera underpass

गुरुग्राम में झमाझम बारिश: सड़कों पर लंबा जाम, बजघेड़ा अंडरपास एहतियातन बंद; पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Tue, 04 Aug 2026 07:52 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 04 Aug 2026 07:52 PM IST
सार

गुरुग्राम में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव हो गया। एहतियातन बजघेड़ा अंडरपास बंद कर यातायात डायवर्ट किया गया। पुलिस, एमसीजी और जीएमडीए की टीमें पूरे दिन जलनिकासी और ट्रैफिक व्यवस्था संभालती रहीं।
 

विज्ञापन
Heavy rain in Gurugram leads to long traffic jams and closure of Bajghera underpass
गुरुग्राम में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी रही। बारिश के मद्देनजर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की टीमें संभावित जलभराव वाले स्थानों पर तैनात रहीं और पानी निकासी पर नजर रखी।
विज्ञापन


Trending Videos

लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की आशंका को देखते हुए बजघेड़ा अंडरपास को एहतियातन बंद कर दिया गया। अंडरपास में पानी प्रवेश न कर सके, इसके लिए दोनों ओर मिट्टी से भरे कट्टे लगाए गए हैं। साथ ही यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

हालांकि लगातार वर्षा के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ विभिन्न प्रमुख यातायात बिंदुओं पर ड्यूटी करते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। यातायात पुलिस द्वारा एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड, इफको चौक, शंकर चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण चौराहों और जलभराव संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस कर्मियों ने मौके पर मौजूद रहकर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित कराया तथा आवश्यकतानुसार यातायात का संचालन किया। यातायात पुलिस के कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और फील्ड स्टाफ के माध्यम से पूरे शहर की यातायात स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। जहां भी यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना बनी, वहां तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर स्थिति को सामान्य किया गया, जिससे आमजन को अनावश्यक जाम का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तीन अगस्त सुबह आठ बजे से चार अगस्त सुबह आठ बजे तक की वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, सोहना तहसील में सबसे अधिक 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गुरुग्राम और पटौदी तहसील में 15-15 मिमी, वजीराबाद में 7 मिमी, कादीपुर और हरसरू में 6-6 मिमी, जबकि मानेसर और फर्रुखनगर में 4-4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बादशाहपुर में सबसे कम 2 मिमी बारिश हुई।

बारिश के दौरान शहर के कुछ निचले हिस्सों और संवेदनशील स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, लेकिन संबंधित एजेंसियों की टीमें पंपिंग सेट और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर मौजूद रहीं। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed