फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Guards bravery safe bank from loot

गार्ड की बहादुरी से लुटने से बचा बैंक, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की

Wed, 03 Jul 2019 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Guards bravery safe bank from loot
कोटक महिंद्रा बैंक - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी में बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाश लूटपाट के इरादे से कृष्णा नगर के कोटक महिंद्रा बैंक में घुस गए। लेकिन गार्ड की बहादुरी के आगे बदमाशों की एक न चली। इस दौरान एक बदमाश ने गोली चला दी। लेकिन पकड़े जाने के डर से बदमाश बाहर खड़े अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। बैंक के गार्ड ने भी बाहर निकलकर हवा में गोली चला दी। हेल्मेट लगाए तीनों बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कृष्णा नगर इलाके में बैंक एंक्लेव के पास कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा है। यहां पर सत्येंद्र नामक सिक्योरिटी गार्ड पिछले करीब तीन माह से नौकरी कर रहा है। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास अचानक बाइक सवार तीन युवक बैंक के बाहर पहुंचे। तीनों ने हेल्मेट लगाने के अलावा अपने मुंह को भी ढका हुआ था। एक आरोपी बाहर बाइक पर खड़ा रहा, जबकि हेल्मेट लगाए दो बदमाश अंदर जाने लगे। संदिग्ध लगने पर सत्येंद्र ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। खूब गुत्थम-गुत्था होने के बाद एक आरोपी ने बैंक के भीतर हवा में गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed