फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Grand finale of 'Vande Bharatam-Nritya Utsav' today

‘वंदे भारतम-नृत्य उत्सव’ का ग्रैंड फिनाले आज

Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Grand finale of 'Vande Bharatam-Nritya Utsav' today
नई दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव में आयोजित ‘वंदे भारतम-नृत्य उत्सव’ के ग्रैंड फिनाले में रविवार को देश भर से 73 टीमों के 949 कलाकार प्रस्तुति देंगे। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कलाकार नृत्य की चार श्रेणियों शास्त्रीय, लोक, जनजातीय और फ्यूजन /कंटेम्पररी की प्रस्तुति देंगे। इस फाइनल प्रतियोगिता की विजेता टीम को गणतंत्र दिवस 2022 परेड में अपनी प्रतिभा दिखाने का मोका मिलेगा। खास बात यह है कि कर्नाटक की श्री रमना महर्षि अकेडमी के दृष्टिबाधित सदस्यों की टीम भी फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
विज्ञापन

संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि ग्रैंड फिनाले में संस्कृति व विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रसिद्ध अभिनेत्री-गायिका-नृत्यांगना इला अरुण, शोभना नारायण, शिबानी कश्यप और सोनल मानसिंह के साथ-साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र की कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। रानी खानम और उनकी टीम वंदे भारतम नामक विशेष रूप से कोरियोग्राफ की प्रस्तुति देंगी। दिग्गज नृत्यांगना तनुश्री शंकर स्टार परफॉर्मर होगी।
विज्ञापन

वंदे भारतम रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की एक अनूठी पहल है, जिसका आयोजन आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देशभर से शीर्ष नृत्य प्रतिभाओं का चयन करना और गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में ग्रामीण और शहरी इलाकों में वंदे भारतम-नृत्य उत्सव के लिए नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। यह स्थानीय, जिला और प्रदेश के बाद जोनल स्तर पर आयोजित हुईं। इसमें देशभर को चार जोनल में विभाजित किया गया। उसमें से 73 टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में दो सौ टीमें और 24 सौ से अधिक कलाकारों ने परफॉरमेंस दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed