{"_id":"5e41b9d58ebc3ee5cd55bac6","slug":"girl-students-protest-in-gargi-college-ashram-news-noi4913266152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्गी कॉलेज में छात्राओं ने दिनभर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्गी कॉलेज में छात्राओं ने दिनभर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गार्गी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करतीं छात्राएं।
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज के वार्षिंक समारोह में 6 फरवरी को छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में दिनभर प्रदर्शन के बाद हरकत में आए कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को केस दर्ज करवा दिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गीतांजलि खंडेलवाल की निगरानी मेें विस्तृत जांच होगी। उधर, दिल्ली महिला आयोग की टीम भी प्रदर्शन के दौरान कॉलेज पहुंची। छात्राओं से बातचीत के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने दिल्ली पुलिस व कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी किया है।
दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मामले में अनधिकृत प्रवेश, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर महिला अपराध शाखा की इंस्पेक्टर प्रतिभा शर्मा को जांच सौंप दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और छात्राओं से बातचीत की जा रही है। कॉलेज की सुरक्षा में लगे स्टाफ को भी नोटिस जारी कर सभी से पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बिना सुरक्षा जांच के कोई भी कॉलेज परिसर में नहीं गया। लिहाजा सुरक्षाकर्मियों का बयान लिया जाएगा।
वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों से बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। छेड़छाड़ करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों। मामला बढ़ने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष अक्षित दहिया व संयुक्त सचिव शिवांगी खरवाल भी छात्राओं से मिलने पहुंची।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी कैमरों की जांच की और फुटेज को कब्जे में लिया। फुटेज में जो दिखा उस आधार पर पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस पता लगा रही है कि बाहरी लोग कॉलेज में कैसे आए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलेज या छात्र संघ की ओर से कोई पास बाहरी लोगों को दिए गए थे या नहीं।
प्रिंसिपल ने किया आरोपों का खंडन
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोमिला कुमार ने कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्राओं की शिकायत पर सुनवाई नहीं किए जाने के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद छात्राओं से बात की गई थी और मामला आपसी सहमति से सुलझ गया था। घटना की जांच के लिए आंतरिक जांच कमेटी बनाई गई है। पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
छात्राओं से अभद्रता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : निशंक
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि छात्राओं से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। कुछ बाहरी लोगों ने कॉलेज में प्रवेश किया और इस घटना को अंजाम दिया था, जो सही नहीं है। दिल्ली विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।