फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Girl raped in Rohini and girl student in Kirtinagar

रोहिणी में बच्ची और कीर्तिनगर में छात्रा से दुष्कर्म

Fri, 18 Feb 2022 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Girl raped in Rohini and girl student in Kirtinagar
नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में तीन साल की बच्ची और कीर्ति नगर में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रेम नगर थाना क्षेत्र में रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात पड़ोस में झगड़ा हो रहा था। इससे वह वहां चली गई थी। लौटने पर देखा तो उसकी तीन साल की बच्ची घर में नहीं थी। वह तलाशते हुए पड़ोसी के घर पहुंची तो बच्ची मिल गई। उसके निजी अंग से खून निकल रहा था। महिला को देखकर पड़ोसी युवक भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने उसे दबोच लिया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 18 साल है।
विज्ञापन

वहीं, कीर्ति नगर में 7वीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर में वह अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। डर की वजह से उसने किसी को नहीं बताया। पांच दिन पहले वह दुकान से घर लौट रही थी। तभी आरोपी उसे जबरन कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने सारी बात अपनी मां को बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed