फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Girl raped accused arrested

पहाड़गंज के होटल में युवती के साथ दुष्कर्म, लेडी हार्डिंग अस्पताल का कर्मचारी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2020 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Girl raped accused arrested
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में युवती से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। आरोप है कि लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज कराने आई 22 साल की युवती को अस्पताल का ही कर्मचारी मदद के बहाने होटल ले गया, वहां उसने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अस्पताल में सफाई कर्मचारी है और फिलहाल कोविड की वजह से कम स्टाफ होने के कारण काउंटर पर पर्ची बनाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शालू (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मयूर विहार के कोंडली में रहती है। कुछ माह से शालू इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल आ रही थी। यहां उसकी पहचान कर्मचारी राजकुमार से हुई। पर्ची बनवाने और डॉक्टर को दिखवाने में राजकुमार ने उसकी कई बार मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार को भी शालू अस्पताल आई थी, लेकिन राजकुमार ने डॉक्टर के न होने पर उसे पहाड़गंज चलने के लिए कहा। वह बाइक से पीड़िता को होटल ग्रांड शांति पैलेस ले गया। वहां पीड़िता से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना के बाद राजकुमार उसे होटल के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

शालू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर उसका मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को पहाड़गंज की चूना मंडी स्थित उसके घर से दबोच लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


बिना लाइसेंस के चल रहा था होटल
जांच के बाद पुलिस को पता चला कि जिस होटल में युवती से दुष्कर्म हुआ, वह बिना लाइसेंस के चल रहा था। ऐसे में पुलिस ने होटल मालिक हरी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लाइसेंसिंग विभाग को सूचना दे दी है। पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed