फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Girl kidnapped from Nehru Place and forcibly married girl arrested along with brother and friend

दिल्ली: नेहरू प्लेस से किशोरी का अपहरण कर जबरदस्ती कराई शादी, युवती को भाई व दोस्त के साथ किया गिरफ्तार

Thu, 13 Jan 2022 08:05 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 13 Jan 2022 08:05 PM IST
सार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ नेहरू प्लेस फुटपाथ पर रहती है। उसका परिवार राजस्थान का रहने वाला है। आठ अगस्त, 21 को किशोरी अचानक नेहरू प्लेस से गायब हो गई।

विज्ञापन
Girl kidnapped from Nehru Place and forcibly married girl arrested along with brother and friend
भाई व दोस्त के साथ युवती गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालकाजी इलाके में नेहरू प्लेस से किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण कर उसकी जबरदस्ती शादी कराने का मामला सामने आया है। कालकाजी थाना पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश कर एक ब्यूटीशियन युवती को उसके भाई व दोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तिगड़ी से किशोरी को पांच महीने बाद बरामद कर लिया गया है। युवती के भाई की शादी नहीं हो रही थी, इसलिए उसने किशोरी का अपहरण कर उसकी अपने भाई की शादी कर दी थी।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ नेहरू प्लेस फुटपाथ पर रहती है। उसका परिवार राजस्थान का रहने वाला है। आठ अगस्त, 21 को किशोरी अचानक नेहरू प्लेस से गायब हो गई। मामला दर्जकर कालकाजी थानाध्यक्ष बलबीर कल्सन की देखरेख में एसआई रवि कुमार, एसआई प्रदीप मलिक व डब्ल्यूएसआई कृति ने जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही थी तभी 10 जनवरी को थानाध्यक्ष बलबीर के पास पीड़ित किशोरी के माता-पिता आए और उन्होंने बताया कि उनके पास उनकी बेटी का फोन आया था। 
विज्ञापन


उसने बताया कि वह तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में है। थानाध्यक्ष बलबीर टीम के साथ तिगड़ी पहुंचे और डोर टु डोर सर्वे किया। पुलिस टीम सी-130 तिगड़ी एक्सटेंशन में पीड़ित लड़की का पता लगाने में सफल रही। यहां पर किशोरी को युवती व उसके भाई व दोस्त ने जबरदस्ती बंद किया हुआ था। पुलिस ने यहां आरोपी युवती रंजन कुमारी उर्फ ज्योति (280), रंजन कुमार (26) और युवती के दोस्त दिल्ली कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता लगा कि रंजन कुमारी उर्फ ज्योति इस वारदात की मास्टरमाइंड है। रंजन कुमारी ने बताया कि उसे लड़की नेहरू प्लेस में मिली थी। उसे लगा कि लड़की गरीब है और उसे लालच देकर आसानी से फंसाया जा सकता है। दो-तीन दिन बाद रंजन कुमारी अपने दोस्त दिलीप कुमार के साथ नेहरू प्लेस पहुंची और किशोरी को नए कपड़ों का लालच दिया। किशोरी अपने छोटी बहन को साथ ले जाने की जिद करने लगी। इसके बाद आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद युवती ने किशोरी का अपने नशे के आदि भाई रंजन कुमार से शादी करा दी थी। इसके बाद ये किशोरी को तिगड़ी में घर में बंधक बना कर रखने लगे। उसे बाहर निकलने व फोन करने की मनाही थी। 10 जनवरी को जब किशोरी अकेली थी तो उसने अपने घरवालों को फोन कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed