फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   German Varsity and Sector Skill Council will jointly conduct certification courses.

Delhi News: जर्मन वर्सिटी और सेक्टर स्किल काउंसिल एक साथ कराएंगे सर्टिफिकेशन कोर्सेज

Thu, 28 Dec 2023 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
German Varsity and Sector Skill Council will jointly conduct certification courses.
आईआईटी दिल्ली और राेपड़, एमिटी यूनिवर्सिटी, चेन्नई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ समझौता
विज्ञापन


एआई व एप्लिकेशन टेक्नोलॉजी लीडरशिप, इंटरनेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी लीडरशिप, मेक्ट्रोनिक्स, रोबोटिक्स, 5जी और टेक्नोलॉजी लीडरशिप कोर्स लांच

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय के साथ मिलकर जर्मन वर्सिटी एआई व एप्लिकेशन टेक्नोलॉजी लीडरशिप, इंटरनेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी लीडरशिप, मेक्ट्रोनिक्स, रोबोटिक्स, 5जी और टेक्नोलॉजी लीडरशिप कोर्स में पढ़ाई करवाएगी। दस महीने के इन सर्टिफिकेट कोर्स में ऑनलाइन मोड से ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी। इन कोर्स के माध्यम से युवा अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर वैश्विक स्तर पर अपने आपको अपग्रेड कर सकेंगे।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय के तीन सेक्टर स्किल काउंसिल ने जर्मन वर्सिटी के साथ मिलकर तीन पाठ्यक्रमों में पढ़ाई को मंजूरी दी है। जर्मन वर्सिटी के नैनो मास्टर कार्यक्रम को मान्यता देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई), मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल (एमईपीएससी), और ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा जर्मन वर्सिटी दयानंद सागर, एमआईटी एडीटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी रोपड़, चेन्नई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी समेत कई अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर भी पढ़ाई करवाएगी। वहीं, केआर मंगलम विश्वविद्यालय (गुरुग्राम) और शारदा विश्वविद्यालय (नोएडा) ने भी इन कोर्स में पढ़ाई के लिए समझौता किया है।
विज्ञापन


-------

जर्मनी में भविष्य बनाने वाले छात्रों और पेशेवरों को मिलेगी मदद
जर्मन वर्सिटी के अध्यक्ष राज वांगपांडु ने कहा कि जर्मनी में करियर बनाने का लक्ष्य रखने वाले छात्रों और पेशेवरों के लिए यह कोर्स मुख्य रूप से तैयार किए गए हैं। इसके माध्यम से कौशल विकास की कमी को दूर किया जा सकेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी युवाओं के लिए रोजगार के मौके उपलब्ध हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें सही स्किल ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट की जरूरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत जर्मन वर्सिटी इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, सेमेस्टर एक्सचेंज, डबल डिग्री कार्यक्रम, मास्टर पाठ्यक्रम, स्नातक पाठ्यक्रम आदि पाठ्यक्रम तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed