फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gangster who fire with AK 47 in Bihar arrested from Delhi

Crime News: बिहार में एके-47 से दनादन गोलियां चलाने वाला गैंगस्टर दिल्ली से गिरफ्तार

Sun, 22 May 2022 05:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 22 May 2022 05:10 AM IST
सार

वारदात के बाद आजाद भागकर दिल्ली आ गया और छिपकर यहां रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Gangster who fire with AK 47 in Bihar arrested from Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार में विधान परिषद के एक प्रत्याशी पर एके-47 से दनादन गोलियां चलाने वाले गैंग को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार एटीएस के साथ मिलकर दिल्ली से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिवान निवासी आजाद अली (43) के रूप में हुई है। आजाद मृत बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का करीबी रहा है।

विज्ञापन


आजाद ने 4 अप्रैल 2022 को शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा और गैंगस्टर आफताब आलम व अन्यों के साथ मिलकर मोहम्मद रहीस खान के काफिले पर हमला किया था। इन लोगों ने 50 से अधिक राउंड गोलियां चलाई थी। हमले में एक राहगीर की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन


वारदात के बाद आजाद भागकर दिल्ली आ गया और छिपकर यहां रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि एसीपी अत्तर सिंह और इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम को खबर मिली थी कि बिहार का गैंगस्टर दिल्ली-एनसीआर में छिपकर रह रहा है। इस दौरान बिहार एटीएस की टीम ने भी दिल्ली पुलिस से आरोपी को पकड़ने के लिए सहयोग किया।

शुक्रवार देर रात को संयुक्त टीम को खबर मिली कि आरोपी राजघाट के पास आने वाला है। देर रात करीब 11.15 बजे आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आजाद अली के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, धमकी देने, फिरौती के लिए अपहरण और अवैध हथियार के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का करीबी रहा है। अभी वह शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा व गैंगस्टर आफताब आलम के साथ काम कर रहा है।

आफताब की सिवान में विरोधी गुट मोहम्मद रहीस खान से प्रॉपर्टी पर कब्जों और वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही है। अभी बिहार में हुए विधान परिषद के चुनाव के दौरान रहीस ने चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गया। चुनाव वाले दिन वह अपने काफिले के साथ वापस अपने गांव लौट रहा था।


इस बीच आजाद अली, आफताब आलम, ओसामा व अन्यों ने इनके काफिले पर एके-47 पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। हमले में रहीस के दो लोग जख्मी हुए थे, बाकी तीन राहगीरों का गोली लगी थी। बाद में एक राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वारदात के बाद से आजाद फरार था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed