फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gandhi Jayanti: Mahatma gandhi spent 214 days at mandir marg bapu niwas delhi

गांधी जयंती पर विशेष : बापू के मंदिर मार्ग में बिताए वो 214 दिन.... अब आते हैं पर्यटक

Sat, 02 Oct 2021 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Oct 2021 05:42 AM IST
सार

यहां आने पर 75 साल बाद स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियां हो जाती हैं ताजा। वाल्मीकि मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने एक अप्रैल, 1946 से जून से 1947 के दौरान 214 दिन बिताए थे।

विज्ञापन
Gandhi Jayanti: Mahatma gandhi spent 214 days at mandir marg bapu niwas delhi
महर्षि वाल्मीकि मंदिर के स्वामी कृष्ण साह विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित बापू निवास की दीवारों पर लगी तस्वीरें भले ही धुंधली होने लगी हैं, मगर 75 साल पहले देश की आजादी के लिए संग्राम से जुड़ी यादें एक बार फिर यहां आकर ताजा हो जाती हैं। वाल्मीकि मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने एक अप्रैल, 1946 से जून से 1947 के दौरान 214 दिन बिताए थे। इसी मंदिर में गांधीजी प्रार्थना करते थे, अब रोजाना देश के अलग अलग राज्यों से लोग इस जगह को देखने पहुंचते हैं।

विज्ञापन


बापू वाल्मीकि मंदिर परिसर में बने एक हॉलनुमा कमरे में रहते थे। यहां अभी भी बिस्तर है, जिसपर गांधीजी विश्राम किया करते थे। उनकी एक तस्वीर भी है, जहां उनकी स्मृतियों को संजोया गया है। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सेनानियों के अलावा ब्रिटिश अधिकारी भी महात्मा गांधी से मुलाकात के लिए पहुंचते थे।

विज्ञापन

 

महर्षि वाल्मीकि मंदिर के स्वामी कृष्ण साह विद्यार्थी बताते हैं कि देश की आजादी से पहले राष्ट्रपिता यहां 214 दिन के लिए रुके थे। स्वामी ने बताया कि बापू ने मंदिर पहुंचने के बाद समाज के लोगों से यहां रुकने की इजाजत मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कमरे में बापू रुके थे, उसमें वाल्मीकि समाज के साधु-संत पहले रहते थे। यहां एक स्कूल भी संचालित होता था, जिनके बच्चों को गांधीजी ने पढ़ाने की इच्छा भी जताई थी।रोजाना सुबह उठकर स्नान के बाद वह मंदिर के प्रांगण में ध्यान लगाते थे।




स्वामी कृष्ण साह विद्यार्थी ने बताया कि बापू से मिलने के लिए लेडी माउंटबेटन, राजकुमारी अमृत कौर, सरदार वल्लभ भाई पटेल समेत कई स्वतंत्रता सेनानी और अंग्रेज अधिकारी भी पहुंचते थे। शाम के वक्त बापू मंदिर प्रांगण में भजन पाठ और प्रार्थना भी करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed