फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   G-20 Summit: Special teams deployed to protect foreign guests from snatching

G-20 Summit : विदेशी मेहमानों को झपटमारी से बचाने के लिए विशेष टीमें तैनात, बदमाशों को किया जा रहा पाबंद

Mon, 04 Sep 2023 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 01:27 AM IST
सार

झपटमारी रोकने के लिए नई दिल्ली जिले में छह विशेष टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा खालिस्तान समर्थकों व मणिपुर हिंसा को लेकर भी सम्मेलन के दौरान माहौल बिगाड़ने के इनपुट हैं।

विज्ञापन
G-20 Summit: Special teams deployed to protect foreign guests from snatching
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन के दौरान पुलिस को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं विदेशी मेहमानों से झपटमारी न हो जाए। ऐसे में विशेष रूप से झपटमारी रोकने के लिए नई दिल्ली जिले में छह विशेष टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा खालिस्तान समर्थकों व मणिपुर हिंसा को लेकर भी सम्मेलन के दौरान माहौल बिगाड़ने के इनपुट हैं। इस कारण मेट्रो स्टेशनों, सरकारी इमारतें और ऐतिहासिक जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल ही में आयोजित बैठक में इस बात की आशंका जताई गई थी कि सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों व सैलानियों के साथ झपटमारी और लूट न हो जाए। इसे देखते हुए नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ की विशेष टीमें गठित की गई हैं। टीमों ने झपटमारी व लूट की वारदात रोकने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ की टीमों ने पहाड़गंज, करोलबाग व सराय रोहिल्ला आदि इलाकों में बदमाशों को अभी से पाबंद करना शुरू कर दिया है। कुछ बदमाशों को हर रोज पुलिस स्टेशनों में हाजिरी लगाने को कहा गया है। हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए बदमाशों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पिकेट लगाकर भी वाहनों की जांच की जा रही है। सम्मेलन के दौरान किसी भी संदिग्ध दोपहिया वाहन चालक को नई दिल्ली इलाके में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




माहौल बिगाड़ने के इनपुट
पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस को इनपुट मिले हैं कि खालिस्तान समर्थक व अन्य शरारती तत्व मणिपुर हिंसा को लेकर सम्मेलन के दौरान माहौल बिगाड सकते हैं। सूचना है कि आतंकी गुरपंत सिंह पन्नू की शह पर मेट्रो स्टेशनों व ऐतिहासिक इमारतों पर फिर से देश विरोधी नारे लिखे जा सकते हैं। वहीं, मणिपुर हिंसा के विरोध में भी नारे लिखे जा सकते हैं। ऐसे में मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी खासकर नई दिल्ली जिले में रात में स्टेशनों पर कई बार जांच कर रहे हैं।

बसों की चेकिंग, भीड़ वाली जगहों पर सुरक्षा
नई दिल्ली के बॉर्डर इलाकों व नई दिल्ली में बसों की चेकिंग की जा रही है। दिन में कभी भी बसों की चेकिंग शुरू कर दी जाती है। इसके अलावा बिना वर्दी के पुलिसकर्मी भी बसों में जांच कर रहे हैं। दिल्ली के सभी भीड़भाड़ वाले बाजारों में विशेष सुरक्षा बरती रही है। बाजारों में घुसने से पहले लोगों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा पार्किंग व होटलों में भी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed