{"_id":"5fcbd7598ebc3ecf8243e6fa","slug":"fugitive-director-arrested-for-cheating-ten-crore-investors-ashram-news-noi5523271123","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों से दस करोड़ ठगने वाला भगोड़ा निदेशक गिरफ्तार, हार्वर्ड से कर चुका है पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों से दस करोड़ ठगने वाला भगोड़ा निदेशक गिरफ्तार, हार्वर्ड से कर चुका है पढ़ाई
Sun, 06 Dec 2020 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो टैक्सी स्कीम के तहत निवेशकों को दौ सौ फीसदी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दस करोड़ की ठगी करने वाले एक कंपनी के भगोड़े निदेशक को आर्थिक अपराध शाखा ने भुवनेश्वर (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। कंपनी ने साढ़े तीन सौ लोगों से निवेश करवाया था और यूपी- राजस्थान में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कंपनी के बैंक खाते को जब्त कर लिया, जिसमें 3.27 करोड़ रुपये थे। इसके साथ ही 5.35 करोड़ में खरीदी 92 कारें भी जब्त कर ली।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान सरोज महापात्रा के रूप में हुई है। लंदन से रेवेन्यू मैनेजमेंट और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद आरोपी ने एसपीएम इक्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली, जिसके तहत हैलो टैक्सी नाम से एक पोंजी स्कीम में लोगों से निवेश करवाया था। इसके लिए उसने रोहिणी सेक्टर 16 और साहिबाबाद के औद्योगिक इलाके में कार्यालय खोला था।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में धर्मेंद्र सहित कई अन्य निवेशकों ने कंपनी व उसके पदाधिकारियों सरोज महापात्रा, डेजी विजय मेनन, सुंदर भाटी और राजेश महतो सहित अन्य के खिलाफ ठगी की शिकायत की। अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि कंपनी ने 350 से लोगों से 10 करोड़ रुपये की ठगी की है। इसके बाद निदेशक कार्यालय बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने तफ्तीश के दौरान कंपनी के दो निदेशकों राजेश महतो और डेजी विजय मेनन को दिल्ली व गोवा से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने फरार सुंदर सिंह भाटी और सरोज महापात्रा पर पचास हजार का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस को पता चला कि सरोज महापात्रा भुवनेश्वर में मौजूद हैं। पुलिस की एक टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुंदर सिंह भाटी की तलाश की जा रही है।