फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   From today, 500 centers will be vaccinated

आज से 500 केंद्रों पर लगेंगे टीके

Thu, 01 Apr 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
From today, 500 centers will be vaccinated
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बचाव के लिए दिल्ली सहित पूरे देश में टीकाकरण का तीसरा चरण बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत करीब 500 केंद्रों पर 45 और उससे अधिक वर्ष की आयु के लोगों को भी टीके लगाए जाएंगे। दिल्ली की बात करें तो यहां इस आयु वर्ग के करीब 65 लाख लोग हैं जिन्हें तीसरे चरण में वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में करीब 25 से 30 फीसदी आबादी को इसी चरण में वैक्सीन दिया जा सकेगा। 16 जनवरी से शुरू होने वाले पहले चरण में दिल्ली में 3.6 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन दिया गया। इसके बाद बीते एक मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण के तहत 60 और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के अलावा 45 से 59 आयु वर्ग के लोगों को कॉम्बिडिटी के साथ वैक्सीन दिया गया। अब तीसरे चरण में जिस व्यक्ति की आयु 1 जनवरी, 2022 तक 45 वर्ष या उससे अधिक होगी।
विज्ञापन

सुबह 9 से रात 9 बजे तक संचालित केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को दोपहर 3 बजे तक वैक्सीन दिया जाएगा। इसके बाद गैर पंजीकृत व्यक्ति रात 9 बजे तक वैक्सीन ले सकते हैं। उन्हें बस अपना आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान प्रमाण ले जाने की जरूरत होगी। अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण के पहले दिन बृहस्पतिवार को राजधानी के 136 निजी अस्पतालों सहित 192 स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके मुफ्त लगाए जाएंगे, जबकि 250 रुपये तक की खुराक निजी स्वास्थ्य सुविधाओं पर ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध हैं। पात्र लाभार्थियों की संख्या काफी बड़ी है। हम जल्द से जल्द टीकाकरण पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली की डीएम ईशा खोसला के अनुसार आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया है, जो अपने जिले के क्षेत्रों का दौरा करेंगे, ताकि लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। टीकाकरण के लिए नियुक्ति को-विन 2.0 पोर्टल के माध्यम से बुक किया जा सकता है। चार से अधिक पंजीकरण करने के लिए एक मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को प्रति खुराक 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसमें 100 रुपये प्रति सेवा शुल्क भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed