फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   From October 1, domestic aircraft will also operate from Terminal-2

एक अक्तूबर से घरेलू विमान टर्मिनल-2 से भी संचालित होगी, पहले फेज में 96 जोड़ी उड़ानों का होगा आवागमन

Tue, 29 Sep 2020 02:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
From October 1, domestic aircraft will also operate from Terminal-2
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली - फोटो : NewDelhiAirPort
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का टर्मिनल नंबर-2 करीब छह महीने बाद खुलने जा रहा है। एक अक्तूबर से इंडिगो व गो-एयर के ज्यादातर विमान इसी टर्मिनल से संचालित होंगे। लिहाजा, यात्री अपने पीएनआर के जरिये कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल एप से अपने विमान की स्थिति का पता लगा लें कि वह किस टर्मिनल से संचालित होगा।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण यह टर्मिनल बंद किया गया था। एक अक्तूबर से गो-एयर की सभी उड़ानें और इंडिगो की 2000 सीरीज की उड़ानें इसी टर्मिनल से संचालित होंगी। दिल्ली एयरपोर्ट को संचालित करने वाली कंपनी डायल ने कहा है कि पहले फेज में इस टर्मिनल से 96 जोड़ी उड़ानों का आवागमन शुरू किया जाएगा। इसमें 48 विमान जाने वाले और इतने ही अन्य एयरपोर्ट से आने वाले शामिल हैं। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक संख्या बढ़ाकर 180 की जाएगी। इंडिगो के विमान 20 शहरों के लिए उड़ान भरेंगे। इनमें अहमदाबाद, अमृतसर, भुवनेश्वर, बड़ौदा, भोपाल, बंगलूरू, कोच्चि, गुवाहाटी, इंदौर, इंफाल, इलाहाबाद, जम्मू, औरंगाबाद, लखनऊ, चेन्नई, पटना, रायपुर, श्रीनगर, त्रिवेंद्रम और विशाखापट्टनम शामिल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से मौजूदा समय में इंडिगो के 105 से अधिक घरेलू विमान संचालित हो रहे हैं। अब टर्मिनल-2 से घरेलू विमानों को संचालित किया जाएगा। सामाजिक दूरी जैसे तमाम उपाय किए गए हैं। दरअसल, घरेलू यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। अनलॉक के दौरान 28.32 लाख लोगों ने यात्रा की। 34.4 प्रतिशत के करीब यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इसे ही देखते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए दूसरे टर्मिनल को भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बग्गी की सुविधा
महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बग्गी सुविधा एयरपोर्ट पर मिलेगी। टर्मिनल-3 से टर्मिनल-2 पर यात्रियों को भेजने की सुविधा दी जाएगी। गलती से अगर टर्मिनल-2 की जगह टर्मिनल-3 पर यात्री पहुंच गए तो इस सुविधा से राहत मिलेगी। दरअसल, जो भी टिकट अभी तक कटा है उस पर टर्मिनल-3 से डिपार्चर लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed