फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   From Kashmir to Telangana shivering due to cold wave can get relief from Wednesday

भीषण ठंड: कश्मीर से लेकर तेलंगाना तक शीतलहर से कांपा, बुधवार से मिल सकती राहत

Tue, 21 Dec 2021 09:49 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 09:49 PM IST
सार

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणी के मुताबिक, लगातार बन रहे दो पश्चिम विक्षोभ व उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं में कमी आने के कारण मंगलवार रात से न्यूनतम पारे में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
From Kashmir to Telangana shivering due to cold wave can get relief from Wednesday
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण समूचा उत्तर-पश्चिम भारत शीतलहर की चपेट में है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार की सुबह न्यूनतम पारा लुढ़कर सामान्य से चार कम चार डिग्री सेल्सिय तक पहुंच गया। सर्द सुबह के साथ दिल्लीवासी ठिठुरने पर मजबूर हो गए। बर्फीली हवाओं की वजह से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, कच्छ से लेकर तेलंगाना में शीतलहर दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं में कमी आने के कारण सर्दी से हल्की राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणी के मुताबिक, लगातार बन रहे दो पश्चिम विक्षोभ व उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं में कमी आने के कारण मंगलवार रात से न्यूनतम पारे में वृद्धि होगी। इससे शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में शीतलहर तब घोषित होती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे और सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाए। बीते एक दिन पहले न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जो इस सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिनभर धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिली। लेकिन, शाम को सूरज को ढलते ही सर्द हवाओं की वजह से लोगों की कंपकपी छूट गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ अलाव व हीटर का सहारा लिया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 30 से 94 फीसदी रिकॉर्ड हुआ है। नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय सड़कों से लेकर हवाई पट्टियों पर कोहरे की चादर छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूवार्निमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 22 व न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। सर्द हवाएं कम होने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इस कड़ी में 26 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।


लोधी रोड रह सबसे ठंडा इलाका
सर्द हवाओं की वजह से दिल्ली के अलग-अलग मानक केंद्रों पर न्यूनतम पारा चार डिग्री से भी नीचे लुढ़का है। लोधी रोड इलाका 3.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली का आयानगर 3.8 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा। वहीं, गुरुग्राम में 4.8 व जफरपुर में पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

इन जगहों पर सबसे अधिक लुढ़का पारा
गुलमार्ग: -5
कीलांग: -6.3
आदमपुर : 2.2
हिसार: 1.6
मुजफ्फरनगर: 2.2
भिलवाड़ा:     3.3
चुरू:    2.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed