{"_id":"62082af00c8db567e474d68f","slug":"friend-murdered-for-just-500-rupees-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अपराध : महज 500 रुपये के लिए दोस्त की हत्या, गिरफ्त में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अपराध : महज 500 रुपये के लिए दोस्त की हत्या, गिरफ्त में आरोपी
Sun, 13 Feb 2022 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 03:17 AM IST
सार
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की और आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू मिला है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधार दिए 500 रुपये वापस नहीं देने पर भारत नगर में शुक्रवार रात एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की और आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू मिला है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी की पहचान ई-ब्लॉक जेजे कॉलोनी वजीरपुर निवासी विशाल (20) के रूप में हुई है। भारत नगर थाना पुलिस को शुक्रवार रात दीपचंद बंधु अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। वहां पुलिस को पता चला कि युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक की शिनाख्त त्रिनगर निवासी दीपक मंडल (20) के रूप में हुई। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, जिसमें एक युवक को चाकू लेकर भागते हुए देखा गया। तफ्तीश में पता चला कि दीपक के साथ उसके दोस्त वजीरपुर जेजे कालोनी निवासी विशाल को देखा गया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद भाग रहे युवक की पहचान विशाल के रूप में हुई। पुलिस ने देर रात आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले दीपक ने उससे 500 रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने पर दीपक पैसे वापस नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर उनके बीच कई बार कहासुनी तक हुई। शाम के समय दीपक जेजे कॉलोनी वजीरपुर आया था। विशाल ने उससे अपने पैसे की मांग की। दीपक के मना करने पर हाथापाई हो गई।
इसी दौरान विशाल उसकी जांघ में चाकू घोंप कर फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ज्यादा खून निकलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भी मजदूरी करता है और उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।