{"_id":"60ce8e3b1ccc25099f0ce838","slug":"french-government-sent-oxygen-plant-for-gurdwara-management-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस सरकार ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए भेजा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस सरकार ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए भेजा ऑक्सीजन प्लांट
Sun, 20 Jun 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:09 AM IST
सार
गुरुद्वारा बाला साहिब में 125 बेड वाला कोविड अस्पताल तैयार किया जाएगा
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस सरकार ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी द्वारा बनाये जा रहे 125 बेड के अस्पताल के लिए भेजा गया ऑक्सीजन प्लांट कमेटी के पास पहुंच गया है। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि फ्रांस ने नोवा ऑक्सीजन जनरेटर भेजा है जो 125 बेड वाले अस्पताल के लिए इंस्टॉल किया जाएगा।
विज्ञापन
सिरसा ने बताया कि फ्रांस सरकार ने दो ऑक्सीजन प्लांट भेजे हैं जिनमें से एक एम्स के लिए भेजा गया है व दूसरा दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी द्वारा संगतों के सहयोग से बनाये जा रहे अस्पताल के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हमने ना तो फ्रांस सरकार के पास और ना ही यहां किसी फ्रांसिसी अधिकारी के पास पहुंच की थी। फ्रांस सरकार ने दिल्ली कमेटी द्वारा संगत के सहयोग से लोगों के लिए की जा रही सेवा को देखते हुए स्वंय यह प्लांट भेजने का फैसला किया।
विज्ञापन
सिरसा ने यह भी बताया कि जिस प्रकार कमेटी ने गुरु तेग बहादुर कोरोना केयर सेंटर रिकार्ड 12 दिनों के भीतर तैयार किया था ठीक उसी तरह से यह अस्पताल रिकार्ड 60 दिनों के भीतर तैयार किया जा रहा है। संगत द्वारा दिया ऑक्सीजन प्लांट को जल्द लगा दिया जाएगा। 125 बेड का अस्पताल पहले कोरोना अस्पताल के रूप में काम करेगा और फिर हालात सामान्य होने पर आम अस्पताल बन जाएगा। इसमें 35 बेड आईसीयू के होंगे। साथ ही बच्चों के लिए विशेष वार्ड बनाये जाएंगे। अस्पताल में जांच की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी।
विज्ञापन
सांसद गौतम गंभीर झुग्गियों में वैक्सीनेशन अभियान चलाएंगे
पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने झुग्गियों में वैक्सनीनेशन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। रविवार से पूर्वी दिल्ली के शशि गार्डेन से शुरू किया जाएगा। यहां की झुग्गी में रहने वालों को कोविड का वैक्सीन दिया जाएगा। गंभीर ने बताया कि गौतम गंभीर फाइउंडेशन की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है। पिछले सप्ताह से चल रहे इस अभियान में 18 साल से अधिक उम्र वालों को भी टीका दिया जा रहा है। रविवार को प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन इस मौके पर मौजूद रहेंगे।