{"_id":"63c71b4d718d0b606e275d62","slug":"fraud-of-lakhs-from-five-star-hotel-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : यूएई के युवराज कार्यालय का अधिकारी बता पांच सितारा होटल से लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : यूएई के युवराज कार्यालय का अधिकारी बता पांच सितारा होटल से लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 18 Jan 2023 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Jan 2023 03:34 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनी नगर इलाके में यूएई के युवराज के कार्यालय का उच्च अधिकारी बताकर पांच सितारा होटल में ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी होटल में कई माह रुका। इस दाैरान उसने होटल में फर्जी दस्तावेज दिए। आरोपी होटल को 26 लाख की चपत लगाकर फरार हो गया। जांच में पता चला कि आरोपी होटल को 20 लाख का चेक सौंपा था, जो बाउंस हो गया। पुलिस ने होटल लीला पैलेस की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि आरोपी खुद को संयुक्त अरब अमीरात सरकार के युवराज के कार्यालय में तैनात उच्च अधिकारी बताकर होटल में रुका था। उसके दिए पहचान पत्र जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी का फोटो लेकर उसकी पहचान करने में जुटी है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच सितारा होटल लीला पैलेस की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। इसमें कहा गया है कि एक अगस्त 2022 को होटल में एक शख्स आया। उसने अपना नाम महमेद शरीफ बताया। होटल में रूम बुक करने के लिए उसने महमेद शरीफ नाम से अपनी पहचान पत्र होटल कर्मचारियों को सौंपा।
विज्ञापन
इसके अलावा शख्स ने अरब का निवासी कार्ड और सरकारी कार्यालय के पहचान पत्र भी जमा किया। सारे दस्तावेज देने के बाद उसे कमरा नंबर-427 में ठहराया गया। आरोपी महमेद शरीफ एक अगस्त से 20 नवंबर 2022 तक होटल में रूका। कमरा लेने के दौरान आरोपी ने होटल के कर्मचारी को कुछ पैसे भी दिए थे। लेकिन बाद में बिना पैसे दिए होटल से गायब हो गया।